फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़ू लगाने से लेकर आलिया के अवार्ड्स चुराने की चाहत तक, जानें कटरीना की 6 अनसुनी बातें

Mon, 15 Jul 2019 09:25 PM IST
Avinash Pal अविनाश सिंह पाल, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
कटरीना कैफ - फोटो : अमर उजाला
16 जुलाई को कटरीना कैफ अपना बर्थडे सेलिब्रेट करती हैं। कटरीना किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी वजह उनकी फिल्में होती हैं, तो कभी उनका सोशल मीडिया। दरअसल कटरीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के लिए अपने फोटोज और वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। ऐसे में कटरीना के फोटोज अक्सर वायरल हो जाते हैं जिससे वो सुर्खियों में आ जाती हैं। आज कटरीना के बर्थडे के खास दिन पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ी  6 अनसुनी बातें...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
कटरीना कैफ - फोटो : file
कटरीना कैफ फिटनेस को लेकर काफी एक्टिव रहती हैं। ऐसे में चाहें वो शूट पर हो या फिर हॉलीडे पर, वो जिमिंग और एक्सरसाइज से किनारा नहीं करती हैं। जिमिंग से जुड़ा उनका एक ऐसा ही किस्सा है। दरअसल एक बार फिल्म 'बैंग-बैंग' के शूट पर किसी वजह से कटरीना को जिम-एक्सरसाइज करने की जगह नहीं मिल पाई। जिसके बाद खुद कटरीना ने बरामदे (Porch) में झाड़ू से सफाई करना शुरू कर दिया और उसके बाद वहां पर एक्सरसाइज की। उस वक्त उनके कुछ फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।
विज्ञापन

3 of 7
katrina kaif
जिमिंग को ही लेकर कटरीना का एक और किस्सा है जब वो अपनी ट्रेनर को पार्टी के बीच से लेकर आ गई थीं क्योंकि उन्हें जिम करना था। दरअसल एक बार शनिवार को दोपहर के वक्त कटरीना को जिम करना था लेकिन उस वक्त उनकी ट्रेनर यासमीन पार्टी में थीं। लेकिन कटरीना ने उन्हें फोन किया और उन्हें पार्टी के बीच से ही लेकर आ गईं और फिर उनके साथ जिम किया।

4 of 7
katrina kaif
बता दें कि कटरीना कैफ को फ्लोरल ड्रेसेस पहनना काफी पसंद है। ऐसे में एक बार उनकी बहन ने उन्हें कहा था कि तुम मां नहीं बल्कि दादी की तरह कपड़े पहनती हो। वहीं कटरीना के स्टाइलिश भी इस बात को लेकर उनसे कह चुके हैं कि वो कई बार पारसी आंटी की तरह कपड़े पहनती हैं।
विज्ञापन

5 of 7
katrina kaif - फोटो : social media
कटरीना अक्सर फेक ऑनलाइन खरीददारी करती हैं। इस बारे में कटरीना ने खुद बताया था कि वो ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान कई तरह के कपड़े देखती थीं और उनके अपने शॉपिंग बकेट में रख कर लेती थीं। लेकिन यह सोचकर उसे छोड़ देती थीं कि वो उसे बात में खरीदेंगी और बाद में उसे भूल जाती हैं। इस बारे में कटरीना कहती हैं कि इससे उनको अपनी पसंद के कपड़े ऑनलाइन देखने का भी मजा आता है और साथ ही साथ वो जबरन की खरीददारी से भी बच जाती हैं।
विज्ञापन

6 of 7
Katrina kaif - फोटो : Twitter
कटरीना को क्रिकेट खेलना काफी पसंद है। कटरीना के सोशल मीडिया पर कई बार क्रिकेट खेलते हुए वीडियोज सामने आए हैं। लेकिन बता दें कि कटरीना के अलग ही क्रिकेट रूल्स हैं। दरअसल कटरीना सिर्फ बैटिंग करती हैं और अपनी बैटिंग करने के बाद मैच छोड़ देती हैं। क्रिकेट खेलने के दौरान न ही वो बॉलिंग करती हैं और न ही फिल्डिंग। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कटरीना कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि एक शो के गेम क्विज के दौरान कटरीना ने रिवील किया था कि वो आमिर खान का दिमाग, सलमान खान का चार्म, अक्षय कुमार का डिसिप्लिन और आलिया भट्ट के अवार्ड्स चोरी करना चाहती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें