फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'day Spl: आमिर के साथ डेब्यू फिल्म सुपरहिट, अरबपति के साथ शादी कर फिल्मों से दूर

Thu, 26 Oct 2017 07:48 AM IST
amarujala.com- Presented by: शारुख खान
विज्ञापन
1 of 6
फाइल
बॉलीवुड फिल्म 'गजनी' से करियर की शुरुआत करने वाली दक्षिण भारतीय हीरोइन असिन थोट्टुमकल ने धीरे-धीरे हिंदी सिनेमा में अपने कदम जमाए, कारोबारी परिवार की इस बेटी ने बॉलीवुड में अपना बेहतरीन जादू भी चलाया, लेकिन अब वो फिल्मी दुनिया से दूर चली गई हैं, 26 अक्टूबर 1985 को केरल में असिन का जन्म हुआ था। आज उनका जन्मदिन है।  जानिए उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें...

पढ़ें:- B'Day Spl: ब्वॉयफ्रेंड से शादी के लिए मां नहीं थी राजी, करियर के लिए छोड़ दिया सब
 
विज्ञापन

2 of 6
फाइल
असिन करीब एक दशक पहले तमिल फिल्मों में पहली बार नजर आईं थीं। दर्शकों पर अपनी कातिलाना मुस्कान से जादू चलाने वाली असिन ने तमिल फिल्‍मों में पैर जमाने के बाद बॉलीवुड की ओर रुख किया।

पढ़ें:- B'Day Spl : एक्टिंग नहीं बार में काम करना चाहती थीं ये एक्ट्रेस, जानिए उनकी जिंदगी से जुड़े राज
 
विज्ञापन

3 of 6
फाइल
आपको बता दें कि 2008 में रिलीज हुई असिन की पहली हिंदी फिल्म 'गजनी' सुपरहिट रही थी। हालांकि इसके बाद सलमान खान और अजय देवगन के साथ 'लंदन ड्रीम्स' बॉक्स ऑफिस पर फेल हो गई।

4 of 6
फाइल
असिन ने सलमान खान के साथ दो फिल्में 'लंदन ड्रीम्स' और 'रेडी' में काम किया है। रेडी की सफलता के बाद से ही उन्हें बॉलीवुड में अच्छे ऑफर मिलने लगे।
विज्ञापन

5 of 6
बिग बॉस - फोटो : SELF
असिन सलमान खान को काफी लकी मानती हैं। उनका कहना है कि वो आज बॉलीवुड में जो कुछ भी हैं उसमें सलमान का बड़ा रोल है। सलमान काफी अच्छे कलाकार हैं और बहुत अच्छे इंसान भी हैं। उनकी तारीफ जितनी की जाए कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फाइल
असिन ने माइक्रोमैक्स के सह-संस्थापक राहुल शर्मा के साथ शादी की है। वह फिलहाल फिल्मों से दूर हैं और शादी के बाद भी फिल्मों में काम करने को लेकर उनमें असमंजस बना हुआ है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें