हम साथ साथ हैं का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
सपना
फिल्म - हम साथ साथ हैं (1999)
सलमान खान, सैफ अली खान, मोहनीश बहल, तब्बू, सोनाली बिन्द्रे, करिश्मा कपूर, आलोक नाथ और हिमानी शिवपुरी जैसे अदाकारों से सजी फिल्म हम साथ साथ है सूरज बड़जात्या के अंदाज में बनी एक फैमिली ड्रामा फिल्म है। इतने सारे अदाकारों के बीच खुद की पहचान छोड़ना मुश्किल था फिर भी फिल्म में करिश्मा ने सपना नाम की एक आदर्श प्रेमिका और आदर्श बहू का प्रभावशाली किरदार निभाया। यह फिल्म सुपरहिट रही और साल 1999 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म रही।