फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'day Spl: इस एक्ट्रेस ने नाना पाटेकर पर लगाया था छेड़छाड़ का आरोप, काम नहीं मिलने पर हालत हो गई ऐसी

Tue, 20 Mar 2018 01:27 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
तनुश्री दत्ता
फिल्म 'आशिक बनाया आपने' से मशहूर हुई तनुश्री दत्ता 33 साल की हो गई हैं। तनुश्री का जन्म 19 मार्च 1984 को झारखंड के जमशेदपुर में एक बंगाली परिवार में हुआ था। उन्होंने वहीं से अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की। ग्रेजुएशन करने के दौरान ही वह मॉडलिंग करने लगीं और पढ़ाई बीच में छोड़ दी। तनुश्री ने साल 2003 में मिस इंडिया का खिताब जीतकर तमाम भारतीयों को गौरवान्वित कर दिया था। 
विज्ञापन

2 of 6
tanushree dutta - फोटो : tanushree dutta
ब्यूटी पेजेंट जीतने के बाद साल 2005 में तनुश्री दत्ता ने फिल्म 'चॉकलेट' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने 'आशिक बनाया आपने', 'ढोल' और 'रिस्क' जैसी चुनिंदा फिल्में कीं। फिल्म 'आशिक बनाया आपने' में वह इमरान हाशमी के अपोजिट थीं। फिल्म में उन्होंने जमकर बोल्ड सीन दिए और सुर्खियां में रहीं। बाद में तनुश्री ने अचानक ही फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी और आध्यात्मिक खोज में लग गईं। लोगों को समझ में नहीं आया कि जिस लड़की ने ब्यूटी पेजेंट जीतकर ग्लैमर की इंडस्ट्री में नाम कमाने और फिल्मों में काम करने की इच्छा जाहिर की थी उसे अचानक ही फिल्में छोड़कर आध्यात्म की ओर क्यों झुकना पड़ा ?
विज्ञापन

3 of 6
दरअसल, फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज’ के आइटम सॉन्ग के दौरान तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था जिसके बाद उन्हें फिल्मों में काम मिलना बंद हो गया था। नाना पाटेकर की इमेज इंडस्ट्री के अंदर काफी अच्छी है, ऐसे में उनसे पंगा लेना तनुश्री के लिए महंगा पड़ गया। इस घटना से नाना की जिंदगी पर तो कोई खास असर नहीं पड़ा लेकिन तनुश्री के लिए बॉलीवुड के दरवाजे हमेशा के लिए बंद हो गए। 

4 of 6
tanushree dutta
बॉलीवुड की पेज 3 पार्टियों के पीछे के सच को सामने से देखकर वह सिहर उठी थीं और इस तरह की स्थिति को देखते हुए उस वक्त उन्होंने एक साल का ब्रेक लिया हालांकि इसके बाद उन्होंने 2009 में फिर से कमबैक किया लेकिन यह उनके लिए और भी खराब रहा। आखिरी बार वह 2010 में आई फिल्म 'अपार्टमेंट' में नजर आई थीं। फिल्मों में नजर न आने की वजह से तनुश्री सोशल सर्किट से भी गायब हो गईं। 2012 में वह एक इवेंट में नजर आईं तो सब उनका रूप देखकर चौंक गए। एक जमाने में बेहद हॉट अवतार में दिखने वाली तनुश्री बॉब कट बाल और साड़ी पहने नजर आईं तो उन्हें देख लोग पहचान ही नहीं पाए कि यह वही तनुश्री हैं।
विज्ञापन

5 of 6
tanushree dutta
2013 में फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में तनुश्री दत्ता ने कहा था कि, कई लोगों ने उनकी फिल्म च्वॉइस पर सवाल उठाए और तरह-तरह के सुझाव दिए। उन्हें कुछ समझ नहीं आता था। बाद में उन्होंने कई फिल्ममेकर्स को काम के सिलसिले में मैसेज भी किए लेकिन उन्हें बहुत दुख हुआ जब किसी का जवाब नहीं आया। तनुश्री को लगा कि अब उन्हें आध्यात्म से जुड़ने की जरूरत है और बस उन्होंने फिल्में छोड़ दीं और यूएस चली गईं लेकिन वहां से लौटने के बाद तनुश्री डिप्रेशन में चली गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
तनुश्री
इसके बाद उनके एक दोस्त ने उन्हें योगा सेंटर से जुड़ने के लिए कहा, लेकिन वहां भी उनका मन नहीं लगा। उन्होंने लद्दाख का रुख किया। आध्यात्म से जुड़ने का तनुश्री पर इस कदर जुनून सवार हो चुका था कि उन्होंने अपना सिर तक मुंडवा लिया था। खबर तो यहां तक थी कि कुछ आश्रमों में रहने के बाद तनुश्री दत्ता ने ईसाई धर्म अपना लिया लेकिन इस खबर की कभी पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें