बॉलीवुड के 'सुल्तान' आज 51 साल के हो गए हैं। वो अपनी फिल्मी जिंदगी मे जितने एंडवेंचरस रहते हैं ठीक उतना ही वो अपनी असली जिंदगी को भी इन्जॉय करते हैं। सलमान खान के बहुत से शौक अजीबोगरीब हैं। उन्हें कुछ ऐसी चीजें पसंद हैं जिनके बारे में सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे।
विज्ञापन
B'day Spl : सलमान के अजीबोगरीब शौक, पढ़कर आप जरूर हंसेंगें
2 of 6
सलमान जब ग्वालियर के सिंधिया स्कूल में पढ़ते थे तो गर्मी की छुट्टियों में उनका फेवरेट डेस्टिनेशन इंदौर हुआ करता था। इस दौरान सलमान का ज्यादा से ज्यादा वक्त इंदौर की सड़कों पर साइकिल चलाने में बीतता था। वो मीलों साइकिल चलाने का शौक रखते थे। सिर्फ इतना ही नहीं उन्हें दूसरे लोगों के बगीचे से आम और जामुन चुराकर खाने का भी बड़ा शौक था। वो अपने दोस्तों का एक ग्रुप बनाकर उन्हें बहला फुसलाकर ले जाते थे और जामुन और आम की चोरी करते थे।
विज्ञापन
B'day Spl : सलमान के अजीबोगरीब शौक, पढ़कर आप जरूर हंसेंगें
3 of 6
क्या आपको पता है कि जिंदगी में हर चीज का खतरा उठाने वाले सलमान खान को पानी से डर लगता था। वो बचपन में तैरने से बहुत डरते थे। एक दिन उनकी बड़ी अम्मी ने उन्हें रस्सी से बांधा और पड़ोस के एक कुएं में फेंक दिया। यह सलमान के लिए स्विमिंग का पहला पाठ था। इसके बाद से सलमान अक्सर उस कुएं में तैरने के लिए जाया करते थे। बचपन में उन्होंने इस कुएं में ही स्विमिंग सीखी।
B'day Spl : सलमान के अजीबोगरीब शौक, पढ़कर आप जरूर हंसेंगें
4 of 6
कॉलेज में पढ़ने वाले लड़कों को जहां बाइक का शौक होता है वहीं सलमान को स्कूटर चलाने का शौक था। सलमान अपनी स्कूटर लेकर हर जगह पहुंच जाते थे। उन्हें गन्ने का रस पीने का भी बहुत शौक था। वो हर शाम अपनी स्कूटर लेकर गन्ने के रस की दुकान पर पहुंच जाते थे।
विज्ञापन
B'day Spl : सलमान के अजीबोगरीब शौक, पढ़कर आप जरूर हंसेंगें
5 of 6
आपको ये जानकर और हैरानी होगी कि सलमान को गांव जाकर बैलगाड़ी चलाने का भी बहुत शौक था। वो सिर्फ बैलगाड़ी चलाने के लिए दूर दराज गांव तक पहुंच जाते थे। उन्हें गाय-भैंसों का दूध पीने का भी बहुत शौक था।
B'day Spl : सलमान के अजीबोगरीब शौक, पढ़कर आप जरूर हंसेंगें
6 of 6
सलमान को उबड़-खाबड़ और पथरीले रास्तों पर बाइक और जीप स्टंट करना बहुत पसंद था। इन रेसिंग स्टंट के चलते उन्होंने एक बार अपना हाथ भी तोड़ लिया था। सलमान को गाड़ी चलाने से कभी डर नहीं लगा। वो बड़ी तेज रफ्तार में गाड़ी चलाते थे और तरह-तरह के करतब करते थे। 12 साल की उम्र से ही वो 3 मीटर की छलांग लगाते थे।