फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy B'day राखी : अनिल अंबानी की शादी में खाना सर्व करने के मिले थे 50 रुपए

Sat, 26 Nov 2016 03:11 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
राखी सावंत बॉलीवुड और टेलीविजन की एक ऐसी आइटम गर्ल रहीं हैं जिनकी जुबान पर कभी ताला नहीं लगा। वो जब चाहे जो चाहे बोल देती हैं। ऑनस्क्रीन अपनी अजीबोगरीब हरकतों की वजह से वो अधिकतर समय सुर्खियों में बनी रहती हैं। हालांकि इसी राखी ने अपना बचपन बहुत परेशानियों और डर में गुजारा है। मात्र 10 साल की उम्र में उन्होंने टीना अंबानी की शादी में लोगों को खाना सर्व किया था और आज वहीं राखी सावंत मुंबई के पॉश इलाके में आलीशान बंगले में रहती हैं।

आज उनके जन्मदिन के अवसर पर आइए जानते हैं उनकी जिंदगी के कुछ अनजाने पलों के बारे में। 
विज्ञापन

2 of 7
आपको बता दें कि राखी सावंत एक ऐसे परिवार से हैं जहां महिलाओं को किसी प्रकार की कोई छूट नहीं दी जाती है। ऐसे परिवार में महिलाओं को पैरों की जूती समझा जाता है। राखी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उनके परिवार में  किसी भी महिला को किसी भी पुरुष से आंख मिलाने की इजाजत नहीं है। यहां तक की महिलाएं घर की छत या बालकनी में खड़ी भी नहीं हो सकती हैं। उन्हें पार्लर या बाजार जाने की इजाजत नहीं है। 
विज्ञापन

3 of 7
मात्र 11 साल की उम्र में डांडिया नाचने की जिद करने पर उनकी मां और मामा ने मिलकर राखी के लंबे बाल काट दिए थे। बालों को कुछ ऐसे काटा गया था कि उन्हें देखने पर लग रहा था कि बालों को जला दिया गया है। राखी पूरे दिन आइने के सामने खड़ी होकर रोई थीं। उसी दिन राखी ने ये फैसला कर लिया था कि वो अपने परिवार के खिलाफ जाकर ही सारे काम करेंगी।

4 of 7
राखी ने बताया कि इतना सब होने के बाद भी घर वाले पैसे कमाने के नाम पर लड़कियों से कुछ भी करा सकते थे। 10 साल की उम्र में परिवार वालों ने राखी से टीना अंबानी की शादी में खाना सर्व कराया था। केटरिंग के इस काम के लिए उन्हें हर रोज के 50 रुपये मिलते थे।
विज्ञापन

5 of 7
राखी ने बताया कि जब उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में नौकरी तलाशनी शुरू की तो उनके पास अच्छे कपड़े तक नहीं थे। वो कुछ भी पहनकर लोगों से मिलने चली जाती थीं। आज उस तरह के कपड़े फैशन बन गए हैं। लोग कुछ भी पहन रहे हैं। इसलिए उनका मानना है कि कपड़े कभी काम नहीं दिलाते। उन्होंने बताया कि अपने आप को पूरी दुनिया में साबित करने के लिए उन्होंने एक्टिंग, डांसिंग और यहां तक कि राजनीति भी की। 
विज्ञापन

6 of 7
अपने प्यार के बारे में बताते हुए राखी ने कहा कि डांस रियलटी शो नच बलिए 3 के कोरियोग्राफर अभिषेक अवस्थी उन्हें बहुत अच्छे लगते थे। राखी का मानना है कि अभिषेक एक बहुत अच्छे डांसर हैं और उनके जैसा बनना बहुत मुश्किल है। राखी ने बताया कि अभिषेक को उनसे प्यार था या नहीं वो नहीं जानती लेकिन अभिषेक ने उनका बहुत ख्याल रखा है। वो हमेशा हर तरह के हालातों में राखी के साथ रहते थे। राखी के उदास होने पर वो जिस तरह से उसके सिर पर हाथ फेरते थे उस तरह से कभी उनकी मां ने भी हाथ नहीं फेरा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हालांकि राखी ने टीवी पर अपना स्वंयवर भी रचाया लेकिन असल जिंदगी में राखी कभी भी शादी नहीं करना चाहती हैं और न ही उन्हें बच्चों का शौक है। राखी का कहना है कि वो अपने परिवार से बहुत परेशान रह चुकी हैं और इसलिए वो कभी भी शादी नहीं करना चाहती हैं। वो सिर्फ समाज सेवा करना चाहती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें