फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bday Special : जब पांव छूते ही महेश भट्ट ने आशुतोष को निकलवा दिया था सेट से बाहर...

Thu, 10 Nov 2016 01:27 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
'जख्म', 'दुश्मन' और 'संघर्ष' जैसी बेहतरीन फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों का मन जीतने वाले अभिनेता आशुतोष राणा की जिंदगी में एक दिन ऐसा भी आया था जब उन्हें सेट से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। आज वही आशुतोष राणा अपने दमदार अभिनय से बॉलीवुड में तहलका मचा रहे हैं। उनके जन्मदिन के अवसर पर आइए जानते हैं उनकी जिंदगी के कुछ अनकहे पलों के बारे में।
विज्ञापन

Bday Special : जब पांव छूते ही महेश भट्ट ने आशुतोष को निकलवा दिया था सेट से बाहर...

2 of 9
आपको बता दें कि आशुतोष राणा अपनी निजी जिंदगी में बहुत ही धार्मिक इंसान हैं। उन्हें पूजा-पाठ का बहुत शौक है। वो भगवान शिव के बहुत बड़े भक्त हैं। वो अपने इस शौक को अपनी आस्था तथा धार्मिक विश्वास का रूप मानते हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वो अपने गुरु के कहने पर ही फिल्म जगत में आए थे और अब तक 30 से अधिक फिल्मों तथा कई टीवी सीरियलों में काम कर चुके हैं।
विज्ञापन

Bday Special : जब पांव छूते ही महेश भट्ट ने आशुतोष को निकलवा दिया था सेट से बाहर...

3 of 9
आशुतोष ने अपने फिल्मी करियर की बात सुनाते हुए बताया था कि एकबार उन्हें फिल्म निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट से मिलने को कहा गया था। वो उनसे मिलने पहुंचे और जाकर भारतीय परंपरा के अनुसार उनके पांव छू लिए। पांव छूते ही वो भड़क उठे क्योंकि उन्हें पैर छूने वालों से बहुत नफरत थी। 

Bday Special : जब पांव छूते ही महेश भट्ट ने आशुतोष को निकलवा दिया था सेट से बाहर...

4 of 9
उन्होंने आशुतोष को अपने फिल्म सेट से बाहर निकलवा दिया तथा सहायक निर्देशकों पर भी काफी गुस्सा हुए कि आखिर उन्होंने उसे कैसे फिल्म के सेट पर घुसने दिया।  
विज्ञापन

Bday Special : जब पांव छूते ही महेश भट्ट ने आशुतोष को निकलवा दिया था सेट से बाहर...

5 of 9
आशुतोष ने कहा कि इतने अपमान के बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और जब भी महेश भट्ट मिलते या कहीं दिखते तो वह लपक कर उनके पैर छू लेते और वह बहुत गरम हो जाते।
विज्ञापन

Bday Special : जब पांव छूते ही महेश भट्ट ने आशुतोष को निकलवा दिया था सेट से बाहर...

6 of 9
उन्होंने बताया कि आखिर महेश भट्ट ने एक दिन उनसे पूछ ही लिया कि वो उनके पैर क्यों छूते हैं जब कि उन्हें इससे नफरत है। आशुतोष ने जवाब दिया कि बड़ों के पैर छूना उनके संस्कार में है जिसे वो नहीं छोड़ सकते।  
विज्ञापन

Bday Special : जब पांव छूते ही महेश भट्ट ने आशुतोष को निकलवा दिया था सेट से बाहर...

7 of 9
आशुतोष ने कहा इस पर महेश भट्ट ने उन्हें गले से लगा लिया और टीवी सीरियल 'स्वाभिमान' में उन्हें गुंडे का पहला रोल दिया। बाद में तो आशुतोष ने महेश भट्ट के साथ कई फिल्मों में काम किया जिसमें 'जख्म', 'दुश्मन' प्रमुख हैं।

Bday Special : जब पांव छूते ही महेश भट्ट ने आशुतोष को निकलवा दिया था सेट से बाहर...

8 of 9
राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) के 1994 बैच के छात्र रहे आशुतोष राणा कहते हैं कि वो मध्यप्रदेश के रहने वाले एक सामान्य से छात्र थे और एलएलबी की पढ़ाई के बाद वकालत में अपना करियर बनाना चाहते थे।
विज्ञापन

Bday Special : जब पांव छूते ही महेश भट्ट ने आशुतोष को निकलवा दिया था सेट से बाहर...

9 of 9
आशुतोष ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद में उन्हें एनएसडी में ही नौकरी का ऑफर हुआ लेकिन उन्होंने फिल्म जगत में आने का रास्ता चुना। उनका कहना है कि वह चाहे शूटिंग में कितने ही व्यस्त क्यों ने हों लेकिन जब उनके गुरु सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण महारूद्र यज्ञ के लिए बुलाते हैं तो वो सारे काम छोड़कर आ जाते हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें