फिल्म 'आशिकी-2' के राहुल जयकर यानि बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर को बचपन से ही क्रिकेटर बनने का शौक था लेकिन उनकी एंट्री एंटरटेंमेंट की दुनिया में हो गई। कपूर रॉय खानदान के सबसे छोटे बेटे आदित्य रॉय कपूर का जन्म 16 नवंबर 1985 को हुआ था। आज उनके जन्मदिन के अवसर पर आइए जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ीं कुछ खास बातें।
विज्ञापन
B'day Spl : बचपन से क्रिकेटर बनना चाहते थे आदित्य पर बन गए एक्टर
2 of 10
आदित्य निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर और अभिनेता कुणाल रॉय कपूर के छोटे भाई हैं। इसके साथ ही वो अभिनेत्री विद्या बालन के देवर भी हैं। विद्या ने आदित्य के बड़े भाई सिद्धार्थ रॉय कपूर से शादी की है।
विज्ञापन
B'day Spl : बचपन से क्रिकेटर बनना चाहते थे आदित्य पर बन गए एक्टर
3 of 10
आदित्य ने कभी भी एक्टिंग की ट्रेनिंग नहीं ली लेकिन अपनी हिंदी भाषा को सुधारने के लिए डिक्शन की क्लास ली थी।
B'day Spl : बचपन से क्रिकेटर बनना चाहते थे आदित्य पर बन गए एक्टर
4 of 10
आदित्य ने अपना करियर चैनल वी पर एक वीजे के तौर पर शुरू किया था जहां उन्हें काफी पसंद किया गया था।
विज्ञापन
B'day Spl : बचपन से क्रिकेटर बनना चाहते थे आदित्य पर बन गए एक्टर
5 of 10
स्कूल में पढ़ने के दौरान आदित्य एक क्रिकेटर बनना चाहते थे लेकिन छठवीं क्लास के बाद उन्होंने क्रिकेट की कोचिंग छोड़ दी थी।
विज्ञापन
B'day Spl : बचपन से क्रिकेटर बनना चाहते थे आदित्य पर बन गए एक्टर
6 of 10
आदित्य ने 2009 की फिल्म 'लंदन ड्रीम्स' के साथ बॉलीवुड में एंट्री की थी। इस फिल्म में उनका एक छोटा सा रोल था। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई।
विज्ञापन
B'day Spl : बचपन से क्रिकेटर बनना चाहते थे आदित्य पर बन गए एक्टर
7 of 10
इसके बाद साल 2010 में आदित्य ने अक्षय कुमार के साथ 'एक्शन रिप्ले' फिल्म में काम किया लेकिन वो भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास बिजनेस नहीं कर पाई।
B'day Spl : बचपन से क्रिकेटर बनना चाहते थे आदित्य पर बन गए एक्टर
8 of 10
आदित्य ने ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ 2010 में ही 'गुजारिश' फिल्म में काम किया था जिसे कमर्शियल सफलता तो नहीं मिली लेकिन क्रिटिक्स ने अच्छी प्रतिक्रिया दी थी।
B'day Spl : बचपन से क्रिकेटर बनना चाहते थे आदित्य पर बन गए एक्टर
9 of 10
आदित्य के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्म 'आशिकी 2' है जिसके बाद उनका नाम बॉलीवुड के हिट युवा हीरो की लिस्ट में लिया जाने लगा। इसी फिल्म के साथ उनके और श्रद्धा कपूर के बीच कुछ खास रिश्ते की भी चर्चा होने लगी थी।
B'day Spl : बचपन से क्रिकेटर बनना चाहते थे आदित्य पर बन गए एक्टर
10 of 10
इसके बाद आदित्य कपूर की मल्टीस्टारर फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार किया। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण भी थे। वहीं बॉलीवुड की बार्बी गर्ल कैटरीना कैफ के साथ आदित्य रॉय कपूर ने फिल्म 'फितूर' में काम किया है।