अपनी बोल्ड इमेज के साथ भारतीय सिनेमा में एंट्री करने वाली शमिता शेट्टी आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। शमिता ने फिल्म 'मोहब्बतें' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। अपनी पहली ही फिल्म में शमिता बेहद छोटे कपड़े पहने नजर आई थीं। इसी फिल्म से उनकी बोल्ड इमेज दुनिया के सामने आ गई थी। इसके बाद शमिता ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
विज्ञापन
हन की शादी के लिए 'बिग बॉस' का घर छोड़ आई थीं शमिता शेट्टी
2 of 7
शमिता शेट्टी
शमिता शेट्टी बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा शिल्पा शेट्टी कुंद्रा की बहन हैं। शमिता का जन्म मेंगलुरु में हुआ था। शमिता ने अपनी पढ़ाई सेंट एंथोनी गर्ल्स हाईस्कूल से की है। इसके बाद उन्होंने सीडेनहम कॉलेज मुंबई से अपना ग्रेजुएशन पूरा किया। अपनी पहली फिल्म के लिए शमिता को आइफा बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस के अवॉर्ड से नवाजा गया था। आज हम आपको उनके बारे में कुछ अनसुनी बातें बताते हैं।
विज्ञापन
हन की शादी के लिए 'बिग बॉस' का घर छोड़ आई थीं शमिता शेट्टी
3 of 7
शमिता एक्ट्रेस और मॉडल होने के साथ एक इंटीरियर डिजाइनर भी हैं। शमिता अभी अपने करियर में उड़ान भरने की कोशिश कर ही रही थीं कि वो अचानक एक कंट्रोवर्सी में फंस गईं। एक फोटोग्राफर ने उनकी आपत्तिजनक स्थिति में फोटो खींच ली।
इस फोटो ने काफी बवाल मचाया औऱ शमिता काफी परेशान हुई थी।
हन की शादी के लिए 'बिग बॉस' का घर छोड़ आई थीं शमिता शेट्टी
4 of 7
शमिता शेट्टी
मीडिया में उनकी इस तस्वीर का बहुत तमाशा बनाया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स ने शमिता शेट्टी और मनोज वाजपेयी के बीच अफेयर की खबरें भी खूब उड़ाईं। इसके अलावा शमिता के हरमन बावेजा और आफताब शिवदासानी के साथ भी अफेयर के चर्चे रहे हैं। फिल्मों में शमिता के किसिंग सीन ने भी काफी धूम मचाई थी। शमिता इवेंट्स पर अपने ड्रेसिंग सेंस की वजह से भी खूब सुर्खियां बटोरती थीं।
विज्ञापन
हन की शादी के लिए 'बिग बॉस' का घर छोड़ आई थीं शमिता शेट्टी
5 of 7
शमिता शेट्टी
शमिता ने फिल्म 'मेरे यार की शादी है' में 'शरारा-शरारा' आइटम नंबर देकर बॉलीवुड में अपनी पकड़ बना ली थी। उनका ये आइटम नंबर सुपरहिट हुआ था। इसके बाद फिल्म 'साथिया' में उनके आइटम नंबर की भी काफी तारीफ हुई थी। फिल्म 'जहर' में शमिता ने इमरान हाशमी के साथ काम किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। शमिता ने ‘फरेब’, ‘बेवफा’, ‘कैश’, ‘मोहब्बत हो गई है तुमसे’, ‘हे बेबी’ सहित अन्य फिल्मों में भी अच्छा काम किया।
विज्ञापन
हन की शादी के लिए 'बिग बॉस' का घर छोड़ आई थीं शमिता शेट्टी
6 of 7
शमिता शेट्टी
इतनी फिल्में करने के बाद भी उनको अभी भी अपनी सोलो हिट का इंतजार था। हिंदी फिल्मों में बात नहीं बनी तो शमिता ने कई तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया। इतना ही नहीं शमिता शेट्टी ने अपने टीवी करियर की शुरुआत कलर्स चैनल के पॉपुलर शो बिग बॉस से की थी। वह बिग बॉस-3 की प्रतिभागी बनकर शो में पहुंची थीं। वो काफी अच्छा परफॉर्म कर रही थीं।
हन की शादी के लिए 'बिग बॉस' का घर छोड़ आई थीं शमिता शेट्टी
7 of 7
शमिता शेट्टी
लेकिन अपनी बहन शिल्पा शेट्टी की शादी के कारण उन्हें बीच में ही बिग बॉस के घर को छोड़ कर जाना पड़ा था। इसके अलावा उन्होंने ‘झलक दिखला जा’ सीजन 8 में भी अपने डांसिंग के जलवे बिखेरे थे लेकिन विनर नहीं बन पाई थीं। इसी के चलते साल 2011 में उन्होंने एक्टिंग से संन्यास लेने का फैसला किया। अब शमिता इंटीरियर डिजाइनिंग में अपना करियर बना रही हैं।