फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bday Spcl: हीरोइन को चूमकर नंदिता दास ने मचाया था बवाल, फिल्म के लिए मुंडवाए थे बाल

Mon, 07 Nov 2016 01:13 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
डार्क एंड ब्‍यूटीफुल एक्ट्रेस नंदिता दास ने अपनी दमदार एक्टिंग से बॉलीवुड इंडस्ट्री में खास जगह बनाई है। उन्हें इंडस्ट्री के बेहतरीन कलाकारों में गिना जाता है। आज नंदिता दास अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं। नंदिता के खेमे में ढेरों बेहतरीन फिल्में हैं। वो एक एक्टर के साथ डायरेक्टर भी हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

शबाना आजमी को स्मूच कर नंदिता दास ने मचाया था तहलका, फिल्म के लिए मुंडवाए थे बाल

2 of 6
नंदिता को खासकर 'फायर', 'अर्थ' और 'बवंडर' जैसी फिल्मों की वजह से जाना जाता है। डायरेक्टर के तौर पर नंदिता ने 'फिराक' जैसी बेहतरीन फिल्म दी है। नंदिता की इस फिल्म ने कई राष्ट्रीय और अन्तरराष्ट्रीय अवॉर्ड जीते थे। नंदिता पहली ऐसी भारतीय हैं जिन्हें इंटरनेशनल वुमेन्स फोरम के हाल ऑफ फेम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

शबाना आजमी को स्मूच कर नंदिता दास ने मचाया था तहलका, फिल्म के लिए मुंडवाए थे बाल

3 of 6
आपको जानकर हैरानी होगी कि आमिर खान की फिल्म 'लगान' के लिए पहले नंदिता दास को ही लीड रोल में लिया जा रहा था। लेकिन बाद में कुछ ऐसा हुआ कि ये रोल ग्रेसी सिंह को मिल गया। साथ ही राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने भी नंदिता को अपनी फिल्म 'अक्स' में कास्ट किया था। लेकिन बाद में नंदिता ने ही ये फिल्म करने से मना कर दिया था।

शबाना आजमी को स्मूच कर नंदिता दास ने मचाया था तहलका, फिल्म के लिए मुंडवाए थे बाल

4 of 6
इस बारे में नंदिता का कहना था कि मेकर्स ने उनका रोल वैसा नहीं रखा जैसा पहले बताया गया था। शर्तों के अनुसार उनको फिल्म में कम जगह दी गई थी। बहुचर्चित फिल्म 'वॉटर' के लिए पहले अक्षय कुमार, नंदिता और शबाना आजमी को लिया गया था। फिल्म की स्क्रिप्ट के मुताबिक तीनों ने अपने बाल भी मुंडवा दिए थे।
विज्ञापन

शबाना आजमी को स्मूच कर नंदिता दास ने मचाया था तहलका, फिल्म के लिए मुंडवाए थे बाल

5 of 6
लेकिन बाद में कुछ ऐसा हुआ कि फिल्‍म की पूरी स्टार कास्ट को ही बदल दिया गया। 1998 में दीपा मेहता ने नंदिता दास और शबाना आजमी को लेकर फिल्म 'फायर' बनाई थी। इस फिल्म में नंदिता ने शबाना आजमी के साथ लिप-लॉक सीन दिया था। जिसके बाद नंदिता की दर्शकों ने खूब आलोचना की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शबाना आजमी को स्मूच कर नंदिता दास ने मचाया था तहलका, फिल्म के लिए मुंडवाए थे बाल

6 of 6
इसके अलावा आमिर खान की फिल्म 'अर्थ 1947' में नंदिता ने काफी बोल्ड और हॉट सीन दिए थे। नंदिता दास ने दो शादियां की हैं। उनकी पहली शादी 2002 में सौमाया सेन से हुई थी। लेकिन आपसी झगड़े के चलते 2009 में नंदिता ने सौमाया से तलाक ले लिया था। इसके बाद नंदिता ने 2010 में सुबोध मस्कारा से शादी की। अब दोनों का एक बेटा विहान भी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें