फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'day Special: मिस इंडिया रह चुकी ये एक्ट्रेस हैं लाइमलाइट से दूर, बी ग्रेड फिल्मों में भी किया काम

Mon, 19 Feb 2018 03:47 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनू वालिया
मॉडल और एक्ट्रेस सोनू वालिया 80 और 90 के दशक की एक फेमस एक्ट्रेस रही हैं। उनका जन्म 19 फरवरी, 1964 को दिल्ली की पंजाबी फैमिली में हुआ। आज वह 53 साल की हो गईं है। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनकी जिंदगी के कुछ किस्से बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सोनू वालिया
सोनू वालिया ने अपनी पढ़ाई खत्म करने के बाद मॉडलिंग में जाने का रास्ता चुना। जो कि उनका सही फैसला भी साबित हुआ क्योंकि यहां उन्हें जल्द ही सफलता भी मिलनी शुरू हो गई। मॉडलिंग में सफल करियर बनाने के बाद उन्होंने मिस इंडिया कॉम्पिटिशन में हिस्सा लिया और 1985 में मिस इंडिया का क्राउन अपने नाम किया।
विज्ञापन

3 of 5
सोनू वालिया
मिस इंडिया का खिताब अपने नाम करने के बाद तो जैसे सोनू वालिया के लिए बॉलीवुड का रास्ता भी खुल गया। सोनू वालिया ने 1988 में आई फिल्म 'खून भरी मांग' में काम किया। इस फिल्म में रेखा ने मुख्य भूमिका निभाई थी लेकिन सोनू को भी इस फिल्म ने पहचान दिलाई और उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस फिल्मफेयर का अवॉर्ड भी मिला। 

4 of 5
सोनू वालिया
1988 में ही आई फिल्म 'आकर्षण' में सोनू वालिया ने काफी बोल्ड सीन दिए। झरने के किनारे जब उन पर एक हॉट सीन फिल्माया गया तो तहलका मच गया। उस दौर में इतने बोल्ड सीन्स परदे पर करना आसान नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनू वालिया
सोनू वालिया की मुख्य फिल्मों में 'दिल आशना है', 'खेल', 'स्वर्ग जैसा घर', 'आरक्षण', 'अपना देश पराए लोग', 'तूफान' और 'तहलका' जैसी कई फिल्मों में काम किया लेकिन फिल्मों में उन्हें कोई खास सफलता नहीं मिली जिसके बाद उन्होंने बी ग्रेड फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया। बाद में सोनू ने इंडस्ट्री को छोड़ शादी करने का मन बना लिया। उन्होंने एनआरआई सूर्य प्रकाश से शादी कर अपना घर बसा लिया। सूर्य प्रकाश के निधन के बाद उन्होंने दूसरी शादी एनआरआई फिल्म प्रोड्यूसर प्रताप सिंह से की। अब वह यूएस में रहती हैं। उनकी एक लड़की भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें