दिवाली के मौके पर रिलीज हुई फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' की हीरोइन और 'दंगल गर्ल' जायरा वसीम के लिए सोमवार का दिन बेहद खास है। 23 अक्टूबर 2000 को जन्मी जायरा आज अपना 17वां जन्मदिन मना रही हैं।
मीडिया के सामने केक काटकर अपना जन्मदिन मनाने वाली जायरा के साथ 'सीक्रेट सुपरस्टार' के डायरेक्टर अद्वैत चंदन भी मौजूद थे। फिल्म 'दंगल' के बाद गलत वजहों से चर्चा में आकर सोशल मीडिया में ट्रोल होने वाली इस अदाकारा के बारे में आइए जानते हैं कुछ ऐसी बातें, जो आप पहले नहीं जानते होंगे....
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
'सीक्रेट सुपरस्टार' के डायरेक्टर अद्वैत चंदन भी साथ में थे
8वीं क्लास में स्कूल के एक प्ले में हिस्सा लेने के बाद जायरा को पता चला था कि वो एक्टिंग कर सकती हैं। जिसके बाद 'दंगल' के कास्टिंग डायरेक्टर के कश्मीर आने के बाद स्कूल के प्रिंसिपल ने ही जायरा का नाम आगे बढ़ाया था।
विज्ञापन
3 of 7
महज 16 साल की उम्र में ही जायरा को अपनी पहली फिल्म मिल चुकी थी, लेकिन वो फिल्म 'दंगल' नहीं बल्कि 'सीक्रेट सुपरस्टार' थी। यही कारण है कि जायरा को दंगल में काम नहीं करने देने के लिए आमिर तक को एप्रोच किया गया।
बावजूद इसके जायरा ने पहले 'दंगल' की बाद में 'सीक्रेट सुपरस्टार' की तैयारियां। जायरा आमिर के काफी क्लोज हैं। एक परिवार की तरह। जब भी जायरा को आमिर से हेल्प चाहिए होती है तो बस एक कॉल लगा देती है।
4 of 7
जायरा को दोनों ही फिल्मों में बेहद चैलेंजिंग रोल मिला। पहली फिल्म 'दंगल' में महिला पहलवान के किरदार को जीने के लिए कड़ी धूप में मेहनत तो दूसरी फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' के लिए गिटार और गाना दोनों ही सीखना पड़ा।
विज्ञापन
5 of 7
जायरा की पसंदीदा एक्ट्रेस रिचा चड्ढा हैं। मनोज बाजपेयी और इरफान खान भी उनके पसंदीदा कलाकारों में शामिल हैं। मूलत: श्रीनगर की रहने वाली जायरा वसीम जम्मू में पढ़ाई कर रही हैं। मुंबई उनका बेस मुंबई नहीं है। जब काम होता है वो तभी मुंबई आती हैं।
विज्ञापन
6 of 7
- फोटो : ANI
जायरा जम्मू और कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से मिलने के बाद से ही जायरा सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगी थी। कुछ अलगाववादी उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे थे। जिसके बाद उनकी जवाबी पोस्ट को इंडस्ट्री के कई दिग्गजों ने सराहा था।
'दंगल' में रेसलर गीता फोगाट के बचपन का किरदार निभाने वालीं जायरा वसीम को अपने बालों से बहुत प्यार था। लेकिन 'दंगल' के लिए उन्हें अपने बाल कटवाने पड़े। एक हादसे में वो बाल-बाल भी बच चुकी हैं। दरअसल उनकी कार कश्मीर के डल झील में गिर गई थी लेकिन वो बच गईं।