90 के दशक में करोड़ों दिलों पर राज करने वाली धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित का आज जन्मदिन है। माधुरी आज 51 साल की हो गईं। माधुरी दीक्षित ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। एक समय ऐसा भी था जब उन्हें एक फिल्म में काम करने के लिए एक महिला कलाकार के तौर पर सबसे ज्यादा पैसे मिलते थे। माधुरी के जन्मदिन पर आइए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...
विज्ञापन
2 of 10
madhuri dixit
माधुरी दीक्षित के पास माइक्रोबायोलॉजी की डिग्री है। उन्होंने मुंबई के विले पार्ले के कॉलेज से पढ़ाई की है। माधुरी ने कभी सोचा भी नहीं था कि वह फिल्मों में एक्टिंग करेंगी। माधुरी दीक्षित ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1984 में राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म 'अबोध' से की थी।
विज्ञापन
3 of 10
माधुरी दीक्षित
दुनिया के मशहूर पेंटर एमएफ हुसैन माधुरी दीक्षित के बड़े फैन थे। उन्होंने माधुरी की फिल्म 'हम आपके है कौन' करीब 67 बार देखी थी। जब माधुरी ने 'आजा नचले' के साथ अपना कमबैक किया तो हुसैन ने पूरा थियेटर बुक कर लिया था।
4 of 10
माधुरी दीक्षित
1988 में आई फिल्म 'दयावान' में अपने से 21 साल बड़ी उम्र के एक्टर विनोद खन्ना के साथ दिए गए उनके किस सीन ने उस वक्त तहलका मचा दिया था। बता दें कि इस सीन की खूब आलोचना हुई थी। एक इंटरव्यू में खुद माधुरी ने कहा था कि उन्हें इस सीन को नहीं करना चाहिए था।
विज्ञापन
5 of 10
माधुरी दीक्षित
माधुरी का नाम अनिल कपूर से लेकर संजय दत्त तक के साथ जुड़ा। अनिल के साथ राम लखन के दौरान तो संजय के साथ साजन फिल्म के समय माधुरी की नजदीकियां बढ़ीं। 90 के दशक में एक्टर संजय दत्त और माधुरी के प्यार के किस्से काफी चर्चा में थे लेकिन फिर 1993 में हुए बम ब्लास्ट केस में संजय दत्त का नाम आया था। इसके बाद माधुरी ने संजय से दूरी बना ली।
विज्ञापन
6 of 10
माधुरी दीक्षित
माधुरी दीक्षित के दीवानें सिर्फ इंडिया ही नहीं पाकिस्तान में भी हैं। कहा जाता है जब बॉर्डर पर जंग छिड़ी थी तो पाकिस्तानियों ने कहा था, कि हम कश्मीर छोड़ देंगे अगर तुम हमें माधुरी दीक्षित दे दो।
विज्ञापन
7 of 10
माधुरी दीक्षित
आपको जानकर हैरानी होगी कि फिल्म 'बेटा' की पहली पसंद श्री देवी थी लेकिन किन्ही कारणों से 'सरस्वती' का रोल माधुरी दीक्षित के हाथ आया और रातों रात माधुरी दीक्षित, माधुरी से 'धक-धक गर्ल' बन गईं।
8 of 10
madhuri
- फोटो : Screengrab from youtube
बॉलीवुड में उस वक्त केवल माधुरी दीक्षित ही ऐसी अदाकारा थीं जिन्हें पंडित बिरजू महाराज ने कोरियोग्राफ किया था। संजय लीला भंसाली की फिल्म 'देवदास' का गाना 'काहे छेड़ मोहे...' को बिरजू महाराज ने कोरियोग्राफ किया था। इस गाने के लिए माधुरी दीक्षित ने जो भारी भरकम लंहगा पहना था उसकी कीमत 15 से 20 लाख के बीच थी।
9 of 10
माधुरी दीक्षित
आमिर के साथ दिल, सलमान के साथ 'हम आपके हैं कौन', तो शाह रुख़ के साथ 'दिल तो पागल है' जैसी कामयाब फिल्में दे चुकीं माधुरी ने अपने समय के तमाम बड़े एक्टर्स के साथ काम किया है।
तेजाब, राम लखन, परिंदा, साजन, खलनायक, दिल, बेटा, हम आपके हैं कौन, दिल तो पागल है, लज्जा, पुकार, देवदास जैसी फिल्मों में माधुरी की अदाकारी ने सबका दिल जीत लिया।