फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'day Spl: नौकरानी से रेप के मामले में इस एक्टर को खानी पड़ी थी जेल की हवा, अब नहीं मिल रहा कोई काम

Wed, 16 May 2018 08:42 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
शाइनी आहूजा
बॉलीवुड में दमदार एंट्री करने वाले शाइनी आहूजा का जन्म आज ही के दिन यानि 15 मई 1975 को देहरादून में हुआ था। पहली ही फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू का अवॉर्ड मिला जिसके बाद शाइनी के खाते में हिट फिल्मों की ऐसी लाइन लग गई कि सब देखते रह गए। लोगों को लगा कि बॉलीवुड को नया स्टार मिल गया है।
विज्ञापन

2 of 6
shiney ahuja
कहते हैं बॉलीवुड में सफलता तो कई लोगों को मिल जाती है लेकिन उसे सभी कायम नहीं रख पाते। शाइनी की एक गलती ने उनका सारा स्टारडम छीन लिया जिसके बाद ना तो उन्हें फिल्में मिल रही हैं और ना ही इंडस्ट्री में उनको कोई पूछ रहा है।
विज्ञापन

3 of 6
Shiney Ahuja
शाइनी आहूजा ने अपनी पहली ही फिल्म से लोगों को दिखा दिया था कि वो लंबी रेस के घोड़े हैं और ऐसे ही फिल्मों से गुमनाम नहीं होने वाले और फिर एक के बाद एक कई हिट देने के बाद निर्माता-निर्देशक भी शाइनी को बाकी स्टार्स के लिए कांटे की टक्कर मानने लगे थे लेकिन एक घटना ने उनकी जिंदगी ही बदल दी।

4 of 6
शाइनी आहूजा
डेब्यू से शाइनी आहूजा की सफलता का जो जलवा चला वो 2009 में तब आकर रुक गया जब उन्हीं की घरेलू नौकरानी ने उन पर रेप का आरोप लगाया और कई चौंकाने वाले खुलासे किए। ये मामला इतना बढ़ा कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री शर्मसार हो गई। रेप केस में शाइनी आहूजा को 7 साल की सजा सुनाई गई हालांकि 2011 में वो बेल पर रिहा भी हो गए।
विज्ञापन

5 of 6
शाइनी आहूजा
रेप केस से शाइनी आहूजा का करियर बर्बाद ही हो गया। आज उन्हें फिल्मों के लाले पड़ गए हैं और कोई काम देने के लिए तैयार नहीं है। ताज्जुब की बात है कि महेश भट्ट की खोज कहे जाने वाले शाइनी आहूजा का शाइनिंग करियर अब अंधकारमय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शाइनी आहूजा
हालांकि निर्देशक अनीस बज्मी ने उन्हें 2015 में आई अपनी फिल्म 'वेल्कम बैक' में उन्हें काम दिया लेकिन ये रोल इतना छोटा था कि शाइनी को लोग नोट नहीं कर पाए। अभी शाइनी आहूजा के पास कोई फिल्म नहीं है और फिर से बॉलीवुड में कदम जमाने के लिए काम की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें