sharman joshi
- फोटो : अमर उजाला
शरमन को बॉलीवुड में फिल्म 'स्टाइल' से पहचाना जाने लगा। यह फिल्म 2001 में आई थी। इसके बाद उन्होंने एक्सक्यूज मी', 'शादी नं-1', 'गोलमाल', 'रंग दे बसंती', 'हेट स्टोरी 3', '1920 लंदन', 'थ्री इडियट्स' जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया। शुरुआती फिल्मों को देखते हुए शरमन की पहचान एक हास्य अभिनेता के दौर पर होने लगी थी लेकिन 2006 में आई राकेश ओमप्रकाश मेहरा की 'फिल्म रंग दे बसंती' ने उनके करियर को एक नई ऊंचाई दी। शरमन को जिस फिल्म ने सबसे ज्यादा पहचान दिलाई वह थी राजकुमार हिरानी की फिल्म 'थ्री इडियट्स'। इस फिल्म ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। 'थ्री इडियट्स' के लिए शरमन जोशी को आइफा बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड भी मिला था।