फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'day Special: टीवी से शुरू हुए सफर में सतीश कौशिक ने पार किए ये 10 अहम पड़ाव

Mon, 13 Apr 2020 11:04 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 11
satish kaushik - फोटो : social media
टेलीविजन के सबसे मशहूर काउंटडाउन शोज में से एक फिलिप्स टॉप 10 से अपनी पहचान बनाने वाले सतीश कौशिक का सिनेमाई सफर चर्चित निर्देशक शेखर कपूर के सहायक के तौर पर फिल्म मासूम से शुरू हुआ। क्लासिक कॉमेडी फिल्म जाने भी दो यारों ने उन्हें पहचान दिलाई और फिल्म मिस्टर इंडिया के किरदार कैलेंडर ने शोहरत। अभिनेता, निर्देशक सतीश कौशिक आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं तो चलिए बताते हैं आपको उनकी 10 चर्चित फिल्मों के बारे में, पहली 5 फिल्में वे हैं जिन्हें सतीश ने निर्देशित किया और बाद की 5 फिल्मों में सतीश कौशिक ने लोगों को अपने अभिनय से लुभाया।
विज्ञापन

2 of 11
हम आपके दिल में रहते हैं - फोटो : सोशल मीडिया
हम आपके दिल में रहते हैं (1999)
1999 में आई यह फिल्म एक रोमांटिक फिल्म है। इस फिल्म में अनिल कपूर, काजोल, अनुपम खेर और शक्ति कपूर अहम भूमिकाओं में रहे। यह फिल्म तेलुगू फिल्म पवित्र बंधनम का रीमेक है। इस सुपरहिट फिल्म ने सतीश कौशिक को बतौर निर्देशक हिंदी सिनेमा में स्थापित किया।
विज्ञापन

3 of 11
Hamara Dil Aapke Paas Hai - फोटो : Social Media
हमारा दिल आपके पास है (2000)
हम आपके दिल में रहते हैं के बाद सतीश कौशिक ने एक बार फिर एक तेलुगू फिल्म का रीमेक किया। फिल्म में अनिल कपूर और ऐश्वर्या राय अहम भूमिकाओं में हैं। कहानी में ऐश्वर्या के किरदार के साथ दुष्कर्म हो जाता है, जिसके बाद उसे अनिल कपूर का किरदार सहारा देता है। फिर किस तरह दोनों में प्यार होता है, इस पर फिल्म की कहानी आधारित है।
 

4 of 11
Mujhe Kucch Kehna Hai - फोटो : Twitter
मुझे कुछ कहना है (2001)
निर्माता वासु भगनानी की इस फिल्म से तुषार कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। फिल्म में तुषार के साथ करीना कपूर नजर आईं। यह फिल्म भी एक तेलुगू फिल्म थोली प्रेम का रीमेक रही। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म एक बड़ी हिट साबित हुई। फिल्म की कामयाबी ने निर्देशक सतीश कौशिक के अरमानों को पंख दिए और हर बड़ा सितारा उनके साथ काम करने को लालायित रहने लगा।
 
विज्ञापन

5 of 11
tere naam - फोटो : सोशल मीडिया
तेरे नाम (2002)
2002 में आई तेरे नाम 1999 में आई तमिल फिल्म सेतु का रीमेक है। इस फिल्म ने सलमान खान के करियर को भी ऊंचाईयों पर पहुंचा दिया। फिल्म एक ट्रैजिक लव स्टोरी है जिसमें सलमान खान को भूमिका के किरदार से प्यार हो जाता है लेकिन उनके प्यार को समाज नहीं मानता। इस फिल्म में सलमान ने पहली बार एक पागल का किरदार अदा किया। सलमान खान के अभिनय के लिए सराही जाने वाली चंद फिल्मों में शुमार फिल्म तेरे नाम ने सतीश कौशिक की सलमान खान खेमे में जगह पक्की कर दी।
विज्ञापन

6 of 11
himesh - फोटो : social media
कर्ज (2008) 
सतीश कौशिक के करियर की ये सबसे बड़ी गलती मानी जाती है। यह फिल्म 1980 में आई ऋषि कपूर की फिल्म कर्ज का रीमेक है। बतौर अभिनेता हिमेश रेशमिया की यह दूसरी फिल्म है, जिसमें उनके साथ उर्मिला मातोंडकर और श्वेता कुमार अहम भूमिकाओं में नजर आए। फिल्म ने कारोबार तो ठीक ठाक किया लेकिन इसके बाद से ही सतीश कौशिक का निर्देशन करियर ढलान पर आ गया।
विज्ञापन

7 of 11
मिस्टर इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म- मिस्टर इंडिया (1987) 
किरदार- कैलेंडर

शेखर कपूर द्वारा निर्देशित यह फिल्म उस साल की सुपरहिट फिल्मों में से एक रही। अनिल कपूर, अमरीश पुरी और श्रीदेवी स्टारर यह फिल्म साल 1987 में आई थी। इस फिल्म में सतीश कौशिक ने अनिल कपूर के नौकर का रोल किया था। फिल्म में उनके किरदार का नाम 'कैलेंडर' था जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। 
 

8 of 11
राम लखन - फोटो : फाइल
फिल्म- राम लखन (1989)
किरदार- काशीराम 

शोमैन सुभाष घई की बेस्ट फिल्मों में से एक राम लखन भी है। अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ स्टारर इस फिल्म में सतीश कौशिक ने अनुपम खेर की दुकान पर काम करने वाले नौकर का रोल किया था। फिल्म में उनके कॉमेडी भरे अंदाज ने काफी सुर्खियां बटोरी। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नॉमिनेशन भी मिला। 

9 of 11
दीवाना मस्ताना - फोटो : फाइल
फिल्म- दीवाना मस्ताना (1997) 
किरदार- पप्पू पेजर
गोविंदा और अनिल कपूर के किरदारों को जूही चावला के किरदार से हुए प्यार के खेल पर यह फिल्म बनी है। फिल्म में गोविंदा अनिल कपूर के किरदार से पीछा छुड़ाने के लिए एक गुंडे से उसे मारने की गुजारिश करते हैं। इस गुंडे का किरदार सतीश कौशिक ने निभाया जिसका नाम पप्पू पेजर होता है। इस किरदार का स्क्रीन टाइम कम रहा लेकिन इसे काफी पसंद किया गया। जिसके पूरे पांच साल बाद उन्होंने इस किरदार को फिल्म हम किसी से कम नहीं में फिर निभाया। 
 

10 of 11
मिस्टर और मिसेज खिलाड़ी - फोटो : फाइल
फिल्म- मिस्टर और मिसेज खिलाड़ी (1997)
किरदार- मामा 

खिलाड़ी कुमार की सुपरहिट फिल्मों में से एक इस फिल्म में सतीश कौशिक ने अपनी कलाकारी का काफी उम्दा प्रदर्शन किया। अक्षय कुमार और जूही चावला स्टारर यह फिल्म साल 1997 में आई थी। फिल्म में सतीश कौशिक ने अक्षय कुमार के मामा का रोल किया। कॉमेडी से भरपूर उनके इस किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। 
विज्ञापन

11 of 11
ब्रिक लेन - फोटो : फाइल
फिल्म- ब्रिक लेन (2007)
किरदार- चानू अहमद

ब्रिटिश निर्देशक साराह गैवरॉन द्वारा निर्देशित यह फिल्म काफी अच्छी फिल्म थी। फिल्म में सतीश कौशिक अदाकारा तनिष्ठा चटर्जी के साथ अहम भूमिका निभाते नजर आए। फिल्म एक बांग्लादेशी लड़की की जिंदगी में आने वाली परेशानियों को दर्शाती है। सतीश कौशिक ने इस फिल्म में चानू अहमद का किरदार निभाया जिसके लिए उन्होंने अंग्रेजी की क्लासेज भी ली थी। इस किरदार के लिए सतीश को काफी सराहना मिली। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें