पूजा भट्ट
पूजा भट्ट ने अपने करियर की शुरुआत 1990 में पिता महेश भट्ट की फिल्म 'डैडी' से की। उस वक्त उनकी उम्र महज 16 साल थी। इस फिल्म की काफी सराहना हुई और पूजा भट्ट को 'फिल्म फेयर न्यू फेस ऑफ द ईयर' के अवॉर्ड से नवाजा गया। अगले ही साल यानी 1991 में पूजा भट्ट की सुपरहिट फिल्म 'दिल है कि मानता नहीं' रिलीज हुई। इस फिल्म का निर्देशन महेश भट्ट ने किया था। फिल्म में पूजा भट्ट के अपोजिट आमिर खान थे। फिल्म के सभी गाने जबरदस्त हिट रहे जो आज भी पसंद किए जाते हैं। इसके अलावा पूजा भट्ट ने 'सड़क', तड़ीपार, तमन्ना, चाहत, बॉर्डर, और 'जख्म' जैसी हिट फिल्में की।