जीनत अमान
- फोटो : फाइल
देव आनंद की फिल्म से मिली पहचान
फिल्मों में जीनत अमान का शुरुआती करियर तो बहुत मुश्किलों भरा रहा। लगातार फ्लॉप होती फिल्मों के कारण उन्होंने इस इंडस्ट्री को छोड़ने का मन बना लिया था। लेकिन, जब उन्हें देव आनंद के साथ 'हरे रामा हरे कृष्णा' में काम करने का मौका मिला तो उनका मन बदल गया। वहां से जीनत ने अपनी अलग पहचान बनाना शुरू की। इसके बाद तो 'यादों की बारात', 'रोटी कपड़ा और मकान', 'वारंट', 'धरम वीर', 'छैला बाबू', 'सत्यम शिवम सुंदरम' जैसी कई फिल्मों में जीनत अमान ने शानदार काम किया।