फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vicky Kaushal Birthday: कभी चॉल में रहते थे विक्की, इंजीनियरिंग छोड़ ऐसे बने एक्टर

Sat, 16 May 2020 08:20 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विक्की कौशल बर्थडे स्पेशल - फोटो : Social Media
कम ही समय में विक्की कौशल में खुद को टॉप अभिनेताओं की लिस्ट में लाकर खड़ा कर लिया है। 'मसान' फिल्म से पहचान मिलने के बाद विक्की ने जो भी फिल्म की, उसमें उनके काम को दर्शकों ने खूब पसंद किया। 'संजू' में 'कमली' और 'उरी' में आर्मी अफसर के किरदार ने विक्की को सफलता के दरवाजे पर पहुंचा दिया। आज विक्की कौशल के जन्मदिन पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें...
विज्ञापन

2 of 5
विक्की कौशल - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
एक्टर के अलावा विक्की कौशल टेलीकम्यूनिकेशन इंजीनियर भी हैं। फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले वह विदेश मैं नौकरी किया करते थे। विक्की को ज्यादा दिन तक नौकरी रास नहीं आई और एक्टिंग में बढ़ती दिलचस्पी की वजह से उन्होंने कुछ दिन बाद नौकरी छोड़ दी। इसके बाद विक्की ने 'किशोर नमित कपूर' के एक्टिंग स्कूल में दाखिला लिया।
विज्ञापन

3 of 5
विक्की कौशल - फोटो : social media
विक्की कौशल ने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर अनुराग कश्यप को 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' फिल्म के दोनों पार्ट में असिस्ट किया था। इस फिल्म के बाद ही विक्की कौशल के करियर को उडा़न मिली। विक्की कौशल की बतौर लीड एक्टर फिल्म 'मसान' थी। जिसमें उनके किरदार को काफी पसंद किया गया। विक्की की डेब्यू फिल्म 'लव शव ते चिकन खुराना' थी।

4 of 5
vicky kaushal - फोटो : amar ujala
विक्की को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। यहां तक कि कई सारे प्रतियोगिताओं में भी विक्की ने हिस्सा लिया जिसमें डांसिंग भी शामिल है। विक्की कौशल को 'रमन राघव 2.0' में कास्ट करने को लेकर अनुराग कश्यप असमंजस में थे। अनुराग को लगता था विक्की नकारात्मक किरदार नहीं निभा पाएंगे। हालांकि विक्की ने अनुराग को किसी तरह से ऑडिशन देने के लिए राजी किया और उनका यह किरदार इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Vicky Kaushal - फोटो : Social Media
विक्की कौशल मुंबई की चॉल में भी रह चुके हैं। उस वक्त उनके पिता श्याम कौशल बॉलीवुड में बतौर एक्शन डायरेक्टर काम करते थे। विक्की कौशल कई सारी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। इन फिल्मों में 'राजी', 'संजू' और 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' फिल्में शामिल हैं।

'रामायण' के सेट पर सुनील लहरी को लंच करना पड़ा था भारी, इस वजह से शूटिंग में हुई थी देरी

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें