फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिथुन की बचपन की तस्वीरें देख पहचानना हो जाएगा मुश्किल, यकीनन इससे पहले आपने नहीं देखी होंगी

Sat, 16 Jun 2018 02:00 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
मिथुन चक्रवर्ती
बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती का असली नाम गौरांग चक्रवर्ती है। मिथुन का जन्म 16 जून 1950 को बांग्लादेश के बारिसाल में हुआ था। बाद में उनका परिवार भारत आ गया। मिथुन को लोग प्यार से 'मिथुन दा' बुलाते हैं। उनके जन्मदिन पर देखिए कुछ अनदेखी तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 7
मिथुन चक्रवर्ती
कोलकाता में पढ़ाई पूरी करने के बाद मिथुन पुणे आ गए और यहां उन्होंने फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) से एक्टिंग कोर्स किया। एक्टिंग के अलावा मिथुन अपने डांस के लिए भी जाने जाते हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
मिथुन चक्रवर्ती
1976 में मृणाल सेन की फिल्म 'मृगया' से मिथुन ने डेब्यू किया था। पहली ही फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला। उन्होंने करीब 350 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है जिसमें बंगाली, उड़िया, भोजपुरी और पंजाबी फिल्में भी शामिल हैं। 

4 of 7
मिथुन चक्रवर्ती
मिथुन को बचपन से ही डांस का शौक था। कहा तो यहां तक जाता है कि वो गलियों में डांस कर पैसा जुटाते थे। मिथुन के दादा को भी एक्टिंग का काफी शौक था, शायद यही वजह है कि मिथुन के भीतर भी वो रुचि जागी।
विज्ञापन

5 of 7
संजय दत्त और मिथुन चक्रवर्ती
ऐसा नहीं है कि मिथुन ने केवल सफलता ही देखी हो। 1933 से 1998 के बीच एक वक्त ऐसा भी था जब उनके लिए सबसे मुश्किल भरा दौर था। इस दौरान उनकी फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही थीं। 
विज्ञापन

6 of 7
मिथुन चक्रवर्ती
मिथुन की एक साथ 33 फिल्में फ्लॉप हुईं। इसके बावजूद उनके स्टारडम पर कोई फर्क नहीं पड़ा। फ्लॉप फिल्में देने के बाद भी उनके पास 12 फिल्में थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मिथुन चक्रवर्ती
फिल्मों के अलावा मिथुन का करोड़ों का बिजनेस भी है। वो मोनार्क ग्रुप के मालिक हैं। मिथुन का लग्जरी होटल का बिजनेस हैं। उनका ऊंटी और मसूरी सहित कई जगहों पर होटल्स हैं। साथ ही एक प्रोडक्शन हाउस भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें