फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीका सिंह ने राखी सावंत को जबरन पकड़कर खुलेआम की थी ये हरकत, हर कोई रह गया था हैरान

Sun, 10 Jun 2018 10:00 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मीका सिंह
सिंगर और कंपोजर मीका सिंह का जन्म 10 जून 11977 को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में हुआ था। मीका के पिता अजमेर सिंह और मां बलबीर कौर स्टेट लेवल के रेसलर थे। मीका का असली नाम अमरीक सिंह है और वो 6 भाइयों में सबसे छोटे हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मीका सिंह
बॉलीवुड में मीका का नाम उन सिंगर्स में शामिल है जिनका एक गीत फिल्म की सफलता के लिए काफी होता है। एक ओर जहां मीका अपनी आवाज के लिए पहचाने जाते हैं, वहीं उनके नाम के साथ कई विवाद भी जुड़े हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
मीका सिंह
मीका और विवादों का साथ हमेशा चोली-दामन का रहा है। 2006 में आइटम गर्ल राखी सावंत को उन्होंने अपने जन्मदिन के मौके पर केक काटने के बाद सरेआम लिपलॉक किया था, जिस पर अच्छा-खासा बवाल मचा था। राखी इस बात के लिए अदालत तक चली गई थीं। काफी दिनों तक मामला मीडिया में छाया रहा था।

4 of 5
Mika Singh
मीका के बड़े भाई दलेर मेहंदी हैं। शुरुआत में उन्होंने बतौर गिटारिस्ट काम करना शुरू किया था। उन्होंने अपने बड़े भाई दलेर मेहंदी के लिए सुपरहिट गाना 'डर दी रब रब कर दी' कम्पोज भी किया था। इसके बाद उन्होंने खुद गाना गाने की सोची। शुरुआती दौर में जब गाना गाने की ख्वाहिश लिए वे स्टूडियो जाते थे तो दलेर मेंहदी के नाम के चलते उन्हें सुनने के लिए डायरेक्टर तैयार हो जाते थे, लेकिन उनकी अन-कन्वेंशनल आवाज को सुन ना कह देते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कानपुर में सिंगर मीका सिंह
मीका ने कई स्टूडियोज के चक्कर काटे, लेकिन उन्हें हर जगह से निराशा ही हाथ लगी। इसके बाद मीका ने खुद का एल्बम लॉन्च करने का मन बनाया और अपना पहला सुपरहिट गाना 'सावन में लग गई आग' (2008) के जरिए ऑडियंस के दिलों पर राज किया। इसके बाद तो उनकी आवाज का जादू जो चला वो आज भी कायम है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें