abcd
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में ऐसे हुई एंट्री
लॉरेन ने साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म 'एबीसीडी' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी, जिसमें वह गणेश आचार्य, प्रभु देवा, पुनीत पाठक और सलमान युसूफ जैसे डांसर्स के साथ नजर आई थीं। हालांकि, बॉलीवुड में कदम रखने से पहले अभिनेत्री को अपनी हिंदी पर काम करना पड़ा था। उन्होंने अपने तीन महीने सिर्फ हिंदी सीखने में लगा दिए थे। लॉरेन 'घोस्ट व्हिस्परर' , 'एबीसीडी', 'एबीसीडी 2' , 'वेलकम टू कराची' में नजर आई हैं। इसके अलावा, वह कई रियलिटी शोज में बतौर गेस्ट भी शामिल हो चुकी हैं।