फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन विशेष: नरगिस की शादी के बाद खुद को सिगरेट से जलाते थे राज कपूर, सुनील दत्त से ऐसे हुआ था अभिनेत्री को प्यार

Tue, 01 Jun 2021 06:57 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
नरगिस, सुनील दत्त और राज कपूर - फोटो : Instagram
हिंदी सिनेमा की महान अभिनेत्रियों में से एक नरगिस दत्त ने एक से एक बढ़कर फिल्में दीं। उनका असली नाम फातिमा राशिद था। एक जून 1929 को जन्मीं नरगिस ने मात्र पांच साल की उम्र में बाल कलाकार के तौर पर फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। नरगिस ने अपने शानदार अभिनय के दम पर लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई। लेकिन साल 1957 में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'मंदर इंडिया' में उन्होंने एक गरीब महिला राधा का किरदार निभाया था। जिसे दर्शकों ने तो पसंद किया ही इसके अलावा ये फिल्म ऑस्कर अवार्ड्स में तक गई थी। साल 1958 में नरगिस ने अपने को-स्टार सुनील दत्त से शादी कर ली थी। नरगिस ने जिसे भी चाहा उसके लिए पूरी तरह से समर्पित रहीं। पहले उनकी जिंदगी में अभिनेता राज कपूर आए और फिर सुनील दत्त। आज नरगिस के जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको नरगिस और सुनील दत्त की खास प्रेम कहानी के बारे में बताने जा रहे हैं। साथ ही राज कपूर और नरगिस के अधूरी प्रेम कहानी के बारे में भी बताएंगे।

राज कपूर को बेइंतहा चाहती थीं नरगिस
अभिनेता राज कपूर और नरगिस ने 'आवारा', 'श्री 420' और 'बरसात' जैसी करीब 16 फिल्मों में साथ काम किया और उनकी जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया। राज कपूर पहली ही नजर में नरगिस को दिल दे बैठे थे और अभिनेत्री भी उन्हें चाहने लगी थीं। विडंबना ये थी उस दौरान राज कपूर शादीशुदा थे और उनके बच्चे भी थे। लेकिन बावजूद इसके राज कपूर नरगिस से कई बार कह चुके थे कि वो उनसे शादी करेंगे।
विज्ञापन

2 of 7
नरगिस और राज कपूर - फोटो : Instagram
सिगरेट से खुद को जलाते थे राज कपूर
राज कपूर के साथ नौ साल लंबे रिश्ते के बाद नरगिस को जब ये लगने लगा था कि अब राज उनकी तरफ ध्यान नहीं दे रहे और राज कपूर न तो अपनी शादी तोड़ सकते थे न ही अपने पिता से बगावत कर सकते थे। ऐसे में नरगिस ने उनके साथ अपने रिश्ते खत्म कर लिए। जब राज कपूर ने सुनील दत्त के साथ नरगिस की शादी की खबर सुनी तो वो अपने आप को सिगरेट बटों से जलाते थे, ये देखने के लिए कि कहीं वो सपना तो नहीं देख रहे। नरगिस के जीवनीकार टीजेएस जॉर्ज लिखते हैं, 'इसके बाद से ही राज कपूर ने बेइंतहा शराब पीनी शुरू कर दी।'
विज्ञापन

3 of 7
नरगिस और सुनील दत्त
सुनील दत्त से इस तरह से हुई पहली मुलाकात
बात उन दिनों की है जब नरगिस टॉप एक्ट्रेसेस में से एक थीं और सुनील दत्त सीलोन रेडियो में बतौर रेडियो जॉकी काम किया करते थे। यही पहली बार सुनील और नरगिस की मुलाकात हुई थी। दरअसल, नरगिस यहां पर इंटरव्यू देने आई थीं। जब सुनील दत्त ने इंटरव्यू शुरू किया तो वह नरगिस को देख इतना घबरा गए कि उनसे कुछ पूछ ही नहीं पाए। इसके बाद दोनों दूसरी बार फिल्म 'दो बीघा जमीन' के सेट पर मिले। नरगिस वहां बिमल रॉय से मिलने आई थीं और सुनील दत्त वहां काम की तलाश में पहुंचे थे। सुनील को देखते ही नरगिस को पिछला वाकया याद आ गया। वो उन्हें देखकर मुस्कुराते हुए आगे बढ़ गईं। इसके बाद महबूब खान की फिल्म ‘मदर इंडिया’ में सुनील दत्त को नरगिस के बेटे का रोल मिला।

4 of 7
नरगिस दत्त
शूटिंग के दौरान सुनील बार-बार नरगिस के सामने नर्वस हो जाते थे और एक्टिंग नहीं कर पाते थे। लेकिन नरगिस ने इस दौरान उनकी काफी मदद की जिससे वो सहज होकर एक्टिंग कर सके। नरगिस की इस दरियादिली की वजह से सुनील दत्त को उनसे बहुत लगाव सा हो गया। फिर एक घटना घटी जिसने हमेशा के लिए सुनील दत्त और नरगिस को करीब ला दिया। 
विज्ञापन

5 of 7
नरगिस दत्त - फोटो : Instagram
बिलिमोर गांव में फिल्म ‘मदर इंडिया’ का सेट था। वहां एक सीन को फिल्माए जाने के लिए चारों ओर पुआल बिछाए गए थे। सीन को फिल्माने के लिए पुआलों में आग लगाई गई। देखते-देखते आग चारों ओर फैल गयी। नरगिस सीन करने के दौरान आग में फंस गईं। सुनील दत्त अपनी जान पर खेलकर नरगिस को बचाने के लिए आग में कूद पड़े। उन्होंने नरगिस को बचा लिया लेकिन खुद काफी जल गए। वो इतना ज्यादा जल गए थे कि बार-बार बेहोश होने लगे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। नरगिस रोज अस्पताल जाकर उनकी देखभाल करती थीं।
विज्ञापन

6 of 7
नरगिस और सुनील दत्त - फोटो : social media
सुनील दत्त पहले से ही नरगिस को चाहते थे लेकिन इस घटना के बाद उन्होंने तय कर लिया कि जिंदगी तो उन्हीं के साथ बितानी है। फिर वो नरगिस को प्रपोज करने से खुद को रोक नहीं पाए और अभिनेत्री ने उनका प्रपोजल स्वीकार कर लिया। उसके बाद दोनों ने मार्च 1958 में दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली। साल 1959 में दोनों ने अपनी शादी के बारे में औपचारिक तौर पर लोगों को बताया और शादी का रिसेप्शन भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नरगिस और संजय दत्त
नरगिस को कैंसर की बीमारी थी। उनके पूरे शरीर में बहुत दर्द रहता था। डॉक्टर्स ने सुनील दत्त को सलाह दी कि वो नरगिस का लाइफ सपोर्ट सिस्टम हटा दें लेकिन सुनील दत्त ने ऐसा करने से मना कर दिया। साल 1981 के मई माह में संजय दत्त की पहली फिल्म 'रॉकी' रिलीज होने वाली थी। नरगिस उस वक्त काफी बीमार चल रही थीं। लेकिन वो बेटे की फिल्म देखने को बेचैन थीं और उन्होंने संजू से कहा था कि उनकी तबीयत चाहे कितनी भी खराब हो और भले ही उन्हें स्ट्रेचर पर भी ले जाना पड़ा, तब भी वो फिल्म जरूर देखेंगी। फिल्म 8 मई को रिलीज होनी थी लेकिन 3 मई को ही नरगिस की मौत हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें