इसके बाद विजय ने संगीता को एक बार फिर अपने घर बुलाया। विजय के पेरेन्ट्स इस बात को जान चुके थे कि यही लड़की उनके घर की बहू बनने वाली है। बातचीत के बीच में ही विजय के पिता ने संगीता को अपने बेटे से शादी करने का प्रस्ताव दिया। संगीता ने भी हां कर दी। आखिरकार 25 अगस्त, 1999 को विजय ने संगीता से शादी कर ली। बता दें विजय क्रिश्चियन हैं और संगीता हिंदू लेकिन धर्म दोनों के प्यार के बीच नहीं आया। विजय ने फैसला किया कि वो हिंदू रीति-रिवाज के मुताबिक ही संगीता से शादी करेंगे।