49 साल के अभिनेता अजय देवगन ने 1991 में फिल्म 'फूल और कांटे' से इंडस्ट्री में कदम रखा था और इस फिल्म के लिए बेस्ट डेब्यू एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी अजय देवगन को मिला था। उसके बाद उन्होंने फिल्म 'जिगर', 'दिलवाले', 'सुहाग', 'नाजायज', सिंघम, गोलमाल, गोलमाल रिटर्न्स जैसी कई फिल्में कीं। अजय देवगन को फिल्म 'जख्म' और 'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह' के लिए बेस्ट एक्टर के नेशनल अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है। अजय देवगन को फिल्म 'दीवानगी' में नेगेटिव किरदार अदा करने के लिए फिल्मफेयर अवाॅर्ड से भी नवाजा गया। 2016 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया।