फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्टिंग से पहले वकालत के पेशे में थे फारुख शेख, कोर्ट में ऐसा कुछ हुआ कि बदल गई जिंदगी

Sun, 25 Mar 2018 03:17 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
फारुख शेख
सिनेमा में अपनी एक्टिंग से छाप छोड़ने वाले दिग्गज एक्टर फारुख शेख का जन्म आज ही के दिन यानी 25 मार्च 1948 को गुजरात के बड़ौदा के पास एक गांव में हुआ था। 'नूरी', 'चश्मे बद्दूर', 'साथ-साथ', 'बाजार' और 'कथा' जैसी फिल्मों के हीरो रहे फारुख आज अगर हमारे बीच होते तो 70 साल के होते। फारुख शेख ने 27 दिसंबर 2013 को दुबई में अचानक ही दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था।
विज्ञापन

2 of 7
फारुख अपने 5 भाई-बहनों में सबसे बड़े थे। उनके पिता मुस्तफा शेख मुंबई के एक प्रतिष्ठित वकील थे और मां फरीदा शेख गृहिणी। फारुख ने अपनी पढ़ाई मुंबई के सेंट मैरी स्कूल में की। जहां वह पढ़ाई के साथ तमाम नाटकों और खेलकूद की गतिविधियों में हिस्सा लेते थे। फारुख स्कूली दिनों से न केवल क्रिकेट के दीवाने थे बल्कि अच्छे क्रिकेटर भी थे। जब वह सेंट जेवियर कॉलेज में पढ़ने गए तो उनका खेल और निखरा। सुनील गावस्कर फारुख के अच्छे दोस्तों में थे।
विज्ञापन

3 of 7
कॉलेज में फारुख शेख की मुलाकात रूपा जैन से हुई, जो आगे चलकर उनकी जीवन संगिनी बनीं। फारुख और रूपा ने नौ साल तक एक-दूसरे से मेल-मुलाकातों के बाद शादी का फैसला लिया था। फारुख के जीवन पर उनके पिता का गहरा प्रभाव था और यही कारण था कि उन्होंने वकालत की पढ़ाई की। 

4 of 7
farooq sheikh
फारुख का इरादा पिता की विरासत को आगे ले जाने का था। मुंबई के सिद्धार्थ कॉलेज ऑफ लॉ से उन्होंने कानून की पढ़ाई की लेकिन वकील बनने के बाद जल्द ही उन्हें महसूस हुआ कि यह पेशा उनके लिए ठीक नहीं है। उनका मानना था कि ज्यादातर मामलों के फैसले अदालत में नहीं बल्कि पुलिस थानों में तय होते हैं। इसके बाद उन्होंने वकालत छोड़ एक्टिंग को तवज्जो देनी शुरू की।
विज्ञापन

5 of 7
FAROOQ SHEIKH
उन्होंने अपनी पहली फिल्म ‘गर्म हवा’ में मुफ्त में काम करने को हामी भरी थी। रमेश सथ्यू यह फिल्म बना रहे थे और उन्हें ऐसे कलाकार चाहिए थे जो बिना फीस लिए तारीखें दे दें। खैर, इस फिल्म के लिए फारुख शेख को 750 रुपये मिले, वह भी 5 साल में। 'गर्म हवा' की रिलीज के बाद फारुख के पास दूसरी फिल्मों के ऑफर आने लगे। 
विज्ञापन

6 of 7
फारुख शेख
फारुख शेख संपन्न परिवार से जरूर थे मगर पिता के निधन के बाद उन्होंने छोटे भाई-बहनों की जिम्मेदारी को अपने कंधों पर उठाया। उन्होंने रेडियो और टीवी पर कार्यक्रम किए लेकिन सिर्फ पैसों की खातिर फिल्मों में काम करना उन्हें मंजूर नहीं था इसीलिए जब एक्टर एक साथ दर्जनों फिल्में साइन करते थे, फारुख शेख एक बार में 2 से ज्यादा फिल्मों में काम नहीं करते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फारुख शेख
फारुख शेख का नाम कभी किसी विवाद में नहीं आया। न ही किसी कोस्टार या हीरोइन से उनका नाम जुड़ा। वह पूरी तरह से पारिवारिक इंसान थे। उनकी दो बेटियां हैं। उन्होंने सदा कहा कि गुजर जाने के बाद दुनिया में याद किए जाने की ख्वाहिश उनमें नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें