टेलीविजन की दुनिया से बॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस प्राची देसाई 12 सितंबर को 30वां जन्मदिन मनाएंगी। प्राची देसाई ने एकता कपूर के सीरियल 'कसम से' टीवी करियर की शुरुआत की थी। पहले ही सीरियल ने सफलता के ऐसे मुकाम पर पहुंचा दिया था कि उन्हें बॉलीवुड फिल्म का ऑफिर मिल गया। प्राची की पहली फिल्म 'रॉक ऑन' तो सुपरहिट हुई थी लेकिन उसके बाद उनका फिल्मी सफर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया। प्राची को बॉलीवुड में आए 10 साल हो चुके हैं और इस सफर में उनके साथ कई विवाद भी जुड़े। तो चलिए प्राची के जन्मदिन पर हम आपको उनके जुड़े सबसे चर्चित विवाद के बारे में बताते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Prachi Desai
'रॉक ऑन' फिल्म के बाद प्राची कई सारी फिल्मों में नजर आईं। इन फिल्मों में लाइफ पार्टनर, वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई , तेरी मेरी कहानी, बोल बच्चन जैसी कई फिल्में शामिल हैं। इन सभी फिल्मों को ठीक ठाक रिस्पांस मिला था। इन फिल्मों में प्राची सीधी साधी लड़की के रूप में नजर आईं। इन फिल्मों के बाद प्राची ने कुछ अलग करने का फैसला किया और 'एक विलेन' फिल्म में आइटम नंबर करते हुए दिखाई दीं।
विज्ञापन
3 of 5
Ek Villain
प्राची का यह विवाद उनके इसी आइटम नंबर से जुड़ा है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक इस आइटम नंबर की शूटिंग के दौरान प्राची देसाई भड़क उठीं जिसकी वजह ब्रेस्ट में सिलिकॉन पैड का इस्तेमाल करने की मांग थी। इस आइटम नंबर के बोल 'अवारी' हैं। इसमें प्राची देसाई बेहद खूबसूरत और हॉट लगी थीं। कहा जाता है कि प्राची को यह लुक देने के लिए क्रिएटिव टीम ने काफी मेहनत की थी। इस गाने में प्राची को छोटी चोली वाला ब्लाउज पहनना था। कहा जाता है कि क्रिएटिव टीम ने प्राची से ब्रेस्ट में सिलिकॉन पैड लगाने को कहा था। प्राची ने ऐसा करने से इंकार कर दिया था। यहां तक कि खुद को वैनिटी वैन में बंद कर लिया था।
4 of 5
Ek Villain
इसके साथ ही प्राची ने शर्त रखी थी कि जब तक उनसे माफी नहीं मांगी जाती तब तक वह दोबारा गाने की शूटिंग शुरू नहीं करेंगी। प्राची के गुस्से को देखकर सेट का माहौल काफी गरमाया हुआ था। इससे बाद प्रोड्यूसर एकता कपूर को सेट पर बुलाया गया और उनके समझाने के बाद प्राची दोबारा गाने की शूटिंग करने के लिए राजी हुईं। प्राची और एकता का रिश्ता काफी गहरा है। यहां तक कि प्राची को टीवी की दुनिया में पहला ब्रेक देने वाली भी एकता ही थीं।
प्राची देसाई ने 'कसम से' सीरियल के अलावा रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' में बतौर कंटेस्टेंट भी नजर आई थीं। आखिरी बार प्राची शॉर्ट फिल्म 'कार्बन' में नजर आई थी जो कि कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। निजी जिंदगी की बात करें तो प्राची देसाई सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।