फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'लव सेक्स और धोखा' के इस डायरेक्टर पर लग चुके हैं कास्टिंग काउच के आरोप, जवाब देकर बोलती की थी बंद

Thu, 21 Jun 2018 07:45 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
दिबाकर बनर्जी
अलग विषयों पर फिल्म बनाने वाले निर्देशक दिबाकर बनर्जी का जन्म 21 जून 1969 को दिल्ली में हुआ था। निर्देशक के साथ-साथ दिबाकर बनर्जी स्क्रीनराइटर और प्रोड्यूसर भी हैं। फिल्मों में आने से पहले उन्होंने एड वर्ल्ड में काफी नाम कमाया। दिबाकर बनर्जी की खुद की प्रोडक्शन कंपनी 'दिबाकर बनर्जी प्रोडक्शनंस' भी है। 
विज्ञापन

2 of 8
दिबाकर बनर्जी
दिल्ली से मुंबई पहुंचने के बाद दिबाकर ने कई टीवी शोज शूट किए। यहां उन्होंने फिल्म 'खोसला का घोसला' बनाने की सोची और इसके लिए एक्टर अनुपम खेर से बात की। फिल्म की रिलीज के साथ उन्हें क्रिटिक्स के साथ दर्शकों की भी काफी तारीफें मिलीं। यही नहीं इस फिल्म के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया। पहली ही फिल्म की सफलता से दिबाकर ने बॉलीवुड के नामचीन निर्देशकों में अपनी पहचान बना ली।
विज्ञापन

3 of 8
दिबाकर बनर्जी
साल 2008 में दिबाकर ने अपनी दूसरी फिल्म 'ओए लकी-लकी ओए' निर्देशित की थी। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई साथ ही इस फिल्म ने उन्हें एक और राष्ट्रीय सम्मान दिलाया। दिबाकर की मुख्य फिल्मों में 'लव, सेक्स और धोखा', 'शंघाई' और 'ब्योमकेश बक्शी' है।

4 of 8
Dibakar benarji
दिबाकर बनर्जी उस समय चर्चा में आए जब साल 2011 में एक्ट्रेस पायल रोहतगी ने उन पर कास्टिंग काउच का आरोप लगाया था। पायल का आरोप था कि दिबाकर ने फिल्म में रोल के बदले उन पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया था।
विज्ञापन

5 of 8
पायल रोहतगी
पायल के मुताबिक 'मैंने फिल्म 'शंघाई' में रोल के लिए दिबाकर से बात की। उन्होंने मुझे अपने कास्टिंग डायरेक्टर से मिलने को कहा। मैं ऑडिशन के लिए गई। मुझे एक ऐसी पत्नी की एक्टिंग करनी थी जिसे अपने पति की मौत की खबर मिली है। मेरा ऑडिशन काफी अच्छा रहा लेकिन ऐसी एक्टिंग करने के बाद मेरा मन कुछ भारी हो रहा था।'
विज्ञापन

6 of 8
Payal Rohatgi
'मैंने दिबाकर को फोन कर ये सब बताया और कहा कि वो कुछ देर में मेरे घर जाएं। दिबाकर मेरे घर आए और बोले कि मेरा वजन बढ़ गया है। मैैं हैरान रह गई। उन्होंने मुझे शर्ट उठाकर अपना पेट दिखाने को कहा। मुझे ये बात अच्छी नहीं लगी। मैंने दिबाकर को कहा कि मैं मजाक के मूड में नहीं हूं लेकिन वो नहीं माने। जिसके बाद मैंने उन्हें घर से चले जाने को कहा।'
विज्ञापन

7 of 8
पायल रोहतगी
पायल के मुताबिक इसके बाद जब भी उन्होंने दिबाकर को फोन या मैसेज किया उन्हें कोई भी जवाब नहीं मिला। कुछ दिनों बाद पायल को जानकारी मिली कि उन्होंने जिस रोल के लिए ऑडिशन दिया था उसके लिए किसी और को ले लिया गया है। 
विज्ञापन

8 of 8
दिबाकर बनर्जी
वहीं इन आरोपों के बाद दिबाकर बनर्जी का कहना था कि 'अगर मुझे अपनी बीवी को धोखा देना ही है तो मैं किसी नॉन एक्टर से एक्सट्रा मैरिटल अफेयर कर लूंगा। मैं क्यों किसी को रोल देने के बदले उससे किसी भी प्रकार की डिमांड करूंगा।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें