बॉलीवुड एक्ट्रेस आयशा टाकिया का जन्म आज ही के दिन 1986 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता गुजराती हैं, जबकि मां ब्रिटिश हैं। जब आयशा टाकिया चार साल की थीं तभी से मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था। साल 2000 में आयशा टाकिया ने फाल्गुनी पाठक के एल्बम के एक गाने 'मेरी चूनर उड़ उड़ जाये' में काम किया था। इस गाने ने दर्शकों का मन मोह लिया था।
विज्ञापन
2 of 6
Ayesha Takia and Farhan Azmi
- फोटो : Filmymantra
इस वीडियो के कारण उन्होंने काफी प्रसिद्धि हासिल की थी। उसके बाद आयशा टाकिया दोबारा एक और वीडियो 'शेक इट डैडी' में नजर आईं और इसके लिए आयशा टाकिया को हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में काफी सराहना भी मिली। इस तरह धीरे-धीरे आयशा टाकिया ने हिन्दी फिल्मों में एक्टिंग करना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
3 of 6
Ayesha Takia
- फोटो : instagram
आयशा टाकिया की पहली फिल्म 2004 में आई 'टार्जन द वंडर कार' थी। इसके लिए उन्हें फिल्म फेयर बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड दिया गया। 2006 में उनकी फिल्म 'डोर' रिलीज हुई थी जिसके लिए उन्हें जी सिने बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। सलमान खान के साथ फिल्म 'वॉन्टेड' आयशा की सबसे सफल फिल्म रही हालांकि इस फिल्म का उन्हें कुछ खास फायदा नहीं मिला। इसके अलावा 'दिल मांगे मोर', 'शादी नंबर-1', 'शादी से पहले', 'कैश', 'पाठशाला', 'दे ताली' जैसी कई फिल्मों में आयशा टाकिया नजर आ चुकी हैं।
4 of 6
ayesha takia
साल 2000 से अब तक तक आयशा टाकिया के लुक में काफी बदलाव आ गया है। खबरों की माने तो आयशा ने लिप्स, जॉ लाइन, आइब्रो और फोरहेड की सर्जरी करवाई। उनका नया लुक सामने आने के बाद वह सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी हुईं हालांकि आयशा ने कभी इस बात को माना नहीं लेकिन उनकी तस्वीरें सब कुछ खुद बयां कर जाती हैं।
विज्ञापन
5 of 6
Ayesha Takia
आयशा टाकिया ने समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी के बेटे फरहान आजमी से 2014 में शादी कर ली। आयशा टाकिया को उस वक्त काफी शर्मिंदगी उठानी पड़ी थी जब उनके ससुर ने रेप को लेकर एक विवादास्पद बयान दे दिया था। उन्होंने कहा था, 'इस्लाम में रेप करने वाले को फांसी की सजा है लेकिन यहां महिलाओं के लिए कुछ नहीं है, सिर्फ मर्दों के लिए है। अगर महिला के अंदर गिल्ट हो तब भी। अगर सब कुछ सहमति से हो तो ठीक। आजकल कई तरह के केस सामने आ रहे है जहां महिलाएं किसी आदमी के छूने से परेशान हैं तो वहीं अगर कोई उन्हें न छुए तो वह परेशान हैं।'
अपने ससुर के इस बयान के बाद आयशा के लिए काफी अजीबोगरीब सी स्थिति पैदा हो गई थी। इसके बाद आयशा ने ट्विटर पर अपना रोष प्रकट करते हुए लिखा था,'मैंने अपने फादर-इन-लॉ द्वारा लिखी बातें पढ़ीं। अगर यह सच है तो मैं बहुत शर्मिंदा हूं। यह महिलाओं का अपमान है, दुखद।'