फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीसंथ समेत ये क्रिकेटर भी बॉलीवुड में आजमा चुके हैं किस्मत, एक तो शाही फैमिली से रखते हैं ताल्लुक

Wed, 06 Feb 2019 08:42 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
sreesanth - फोटो : bigg boss
अपने-अपने क्षेत्र में सफलता हासिल करने के बाद ज्यादातर बड़े लोगों की ख्वाहिश होती है कि वे रुपहले पर्दे पर भी अपना जलवा बिखेरें। ऐसे सितारे लोगों में खासकर क्रिकेट से जुड़े लोग फिल्मी दुनिया की चकाचौंध से किस कदर प्रभावित होते हैं, उसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि भारत में रोमांस के मैदान पर क्रिकेट और सिनेमा की जुगलबंदी दशकों से चल रही है। आज हम आपको 10 ऐसे क्रिकेटरों की फिल्मी करियर की कहानी बताने जा रहे हैं।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
Sreesanth - फोटो : twitter
सबसे पहले बात आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग विवाद और बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट एस श्रीसंथ बड़े पर्दे पर नजर आ चुके हैैं। बीते साल उन्हें टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस से सीजन 12 में देखा गया। गौरतलब है कि बिग बॉस के बाद श्रीसंथ को और भी कई फिल्मों के ऑफर मिले हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 11
संदीप पाटिल - फोटो : सोशल मीडिया
संदीप पाटिल, भारतीय क्रिकेट का एक बड़ा नाम है। वह क्रिकेट के मैदान पर और मैदान के बाहर बेहद सफल खिलाड़ी रहे हैं। उन्हें एक आक्रामक बल्लेबाज के रूप में जाना जाता है। क्रिकेट के इतर पाटिल भी रुपहले पर्दे की चमक से खुद को दूर नहीं कर सके और वह भी इसके आकर्षण में घिर गए। उन्होंने 1985 में 'कभी अजनबी थे' में चर्चित अभिनेत्री पूनम ढिल्लो के ऑपोजिट काम किया।

4 of 11
सुनील गावस्कर - फोटो : file photo
भारतीय क्रिकेट के 'लिटिल मास्टर' कहे जाने वाले सुनील गावस्कर ने मैदान पर कई ऐतिहासिक पारियां खेली। क्रिकेट में ढेरों रिकॉर्ड बनाने वाले गावस्कर ने फिल्मी पर्दे पर अपनी क्रिकेट वाली पारी खेलने का फैसला लिया। उन्होंने 'सावली प्रेमाची' नाम की मराठी फिल्म में काम किया लेकिन यह फिल्म गावस्कर के होने के बावजूद हिट नहीं हो सकी। इसके बाद वह सुपरहिट हिंदी फिल्म 'मालामाल' (1988) में गेस्ट की भूमिका में दिखाई दिए।
विज्ञापन

5 of 11
KAPIL DEV - फोटो : file photo
कपिल देव को भारतीय क्रिकेट के सबसे चहेते क्रिकेटरों में गिना जाता है। वह भी रुपहले पर्दे पर दिखने की अपनी चाहत को छिपा नहीं सके और उन्हें जैसे ही फिल्मों में काम करने का मौका मिला, उसे स्वीकार कर लिया। 2003 में उन्हें क्रिकेट के इर्द-गिर्द घूमती फिल्म 'स्टंप्ड' में काम करने का ऑफर मिला। इसके बाद उन्होंने 2005 में नसीरुद्दीन शाह और गिरीश कर्नाड की अभिनीत फिल्म 'इकबाल' में भी काम किया। इसके अलावा वह 2006 में 'आर्यन', 2007 में 'चैन खुली की मैन खुली' और 'मुझसे शादी करोगी' में भी छोटी-छोटी भूमिका में दिखे।
 
विज्ञापन

6 of 11
ajay jadeja - फोटो : youtube
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजय जडेजा अपने समय में देश के सबसे सुदर्शन क्रिकेटरों में गिने जाते थे। गुजरात के शाही राजपूत खानदान से ताल्लुक रखने वाले जडेजा ने 2003 में सनी देओल और सुनील शेट्टी की मुख्य भूमिका में आई फिल्म 'खेल' में पहली बार पर्दे पर काम किया। इसके 5 साल बाद वह फिल्म 'पल पल दिल के साथ' में भी दिखे। पिछले साल अभिषेक कपूर की फिल्म 'काई पो चे' में भी वह रुपहले पर्दे पर नजर आए।
विज्ञापन

7 of 11
VINOD KAMBLI WIFE - फोटो : file photo
सचिन तेंदुलकर के बचपन के दोस्त और कभी टीम इंडिया के बल्लेबाज रहे विनोद कांबली ने क्रिकेट के बाद फिल्मों में हाथ आजमाने की कोशिश की और 2002 में वह संजय दत्त और सुनील शेट्टी स्टारर फिल्म 'अनर्थ' से फिल्मी करियर शुरू की। 2009 में आई फिल्म 'पल पल दिल के साथ' में वह विनोद कांबली के नाम से पर्दे पर आए।

8 of 11
सलिल अंकोला - फोटो : amar ujala
देखने में बेहद आकर्षक सलिल अंकोला एक पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर रह चुके हैं। 2000 में संजय दत्त की फिल्म 'कुरुक्षेत्र' में इन्होंने पुलिस अफसर का रोल निभाया। उनकी पहली फिल्म जरूर हिट रही लेकिन उसका फायदा उठाने में कामयाब नहीं रहे। इसके बाद वह 'पिता' (2002), 'चुरा लिया है तुमने' (2003) और 'साइलेंस प्लीज' (2004) जैसी फिल्मों में भी दिखाई दिए। बड़े पर्दे के बाद उन्होंने छोटे पर्दे पर भी किस्मत आजमाया। 

9 of 11
harbhajan singh and geeta basra - फोटो : file photo
'टर्बनेटर' से मशहूर हरभजन सिंह को मैच जिताऊ खिलाड़ी के रूप में जाना जाता है। उन्होंने अपनी फिरकी गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया को कई शानदार जीत दिलाई है। नाचने-गाने के शौकीन हरभजन भी फिल्मी पर्दे पर अपने टके-झटके दिखाने का मन रोक नहीं पाए। पहली बार वह पर्दे पर 2004 में आई फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' में दिखे। साथ ही उन्होंने एक पंजाबी फिल्म 'भा जी इन प्रॉब्लम' में पुलिसिया किरदार में नजर आए। बतौर नायक हरमन बवेजा की फिल्म 'विक्ट्री' में कई क्रिकेटर फिल्म में मैच खेलते नजर आए।

10 of 11
वेंकटेश प्रसाद - फोटो : file photo
यह अलग बात है कि भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद का अंतरराष्ट्रीय करियर बहुत ज्यादा नहीं चला, लेकिन वह पाकिस्तान के खिलाफ भारत के लिए काफी लकी गेंदबाज माने जाते थे। उन्होंने 45 साल की उम्र में एक कन्नड फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की। 'सचिन! तेंदुलकर आला' नाम की इस फिल्म में वह एक क्रिकेट कोच की भूमिका में दिखे।
विज्ञापन

11 of 11
- फोटो : File Photo
क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने फिल्मों की ओर रूख तो नहीं किया लेकिन वह छोटे पर्दे पर लगातार बने रहे। सिद्धू 'द ग्रेट इंडियन लॉफ्टर चैलेंज' में जज की भूमिका में दिखे। वह करीना-करीना नाम के धारावाहिक में भी दिखाई दिए। बाद में वह रिएल्टी शो में बिग बॉस के छठे संस्करण में शामिल हुए। अभी वह 'कॉमेडी नाइटस विद कपिल' नाम के शो में दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें