फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 करोड़ का बंगला और कई लग्जरी गाड़ियां, 34 की उम्र में ऐसी है इस सुपरस्टार की आलीशान जिंदगी

Mon, 09 Apr 2018 12:33 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अलु अर्जुन
दक्षिण भारत की फिल्मों का जबरदस्त जादू हिंदी भाषी क्षेत्रों में भी चलता है। इन फिल्मों के डब्ड हिंदी वर्जन लोगों को बहुत पसंद आते हैं और यह नए रिकॉर्ड भी बनाते हैं। इन फिल्मों की सक्सेस को देखते हुए ही बॉलीवुड में कई फिल्मों का रीमेक बन रहा है। ऐसे में आज हम आपको ऐसे ही एक सुपरस्टार की जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
अलु अर्जुन का घर
दक्षिण भारतीय फिल्म देखने वाले दर्शक अलु अर्जुन को बखूबी जानते हैं। आज अलु अर्जुन 34 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 8 अप्रैल, 1983 को चेन्नई में हुआ है। खबरों की माने तों अलु एक फिल्म के लिए 16 से 18 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। वह अपनी लैविश लाइफ के लिए भी साउथ फिल्म इंडस्ट्री में फेमस हैं। अलु अर्जुन के हैदराबाद स्थित बंगले की कीमत 100 करोड़ रुपए से भी ज्यादा है। जुबली हिल्स स्थित अपने घर को अलु ने पॉपुलर इंटीरियर डिजाइनर आमिर और हामिदा से डेकोरेट करवाया है। 
विज्ञापन

3 of 5
अलु अर्जुन का घर
अलु का घर बाहर से भले ही किसी बॉक्स की तरह दिखता हो लेकिन अंदर का इंटीरियर देखने लायक है। घर के अंदर शानदार कॉरिडोर है, जो लिविंग स्पेस की ओर जाता है। अंदर लिविंग रूम, डाइनिंग, किचन से बार काउंटर तक की सुविधाएं मौजूद हैं। 

4 of 5
अलु अर्जुन
उनके पास कारों का भी अच्छा खासा कलेक्शन है। वह कई लग्जरी गाड़ियों के मालिक हैं जिनकी कीमत 4 से 5 करोड़ के करीब हैं। अलु के कार कलेक्शन में रेंज रोवर, ऑडी और BMW सीरिज की महंगी गाड़ियां शामिल हैं। उनके पास BMW X6 Coupe कार है, जिसका नंबर 666 है। इसके अलावा उनके पास जगुआर और पोर्शे भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चिरंजीवी के साथ अलु अर्जुन
अलु दिग्गज एक्टर चिरंजीवी के भांजे हैं। उनकी मां निर्मला चिरंजीवी की बहन हैं। तेलुगू फिल्मों में रोमांटिक इमेज वाले अलु अर्जुन की कई फिल्में हिंदी डब्ड वर्जन में भी सुपरहिट रहे हैं। इनमें 'मेरी इज्जत', 'गंगोत्री', 'दम', 'ज्वालामुखी', 'वीरता: द पावर', 'आर्य: एक दीवाना', 'एक और रक्षक', 'डेंजरस खिलाड़ी', 'डेंजरस खिलाड़ी 2' मुख्य हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें