आलिया भट्ट 'गंगूबाई काठियावाड़ी
- फोटो : insta
आलिया ने आलोचकों की बंद की बोलती
आलिया भट्ट को कई बार नेपोटिज्म के आरोपों का सामना करना पड़ा है, जिस वजह से वह अक्सर लोगों को निशाने पर आ जाती हैं लेकिन अभिनेत्री ने अपनी कई शानदार फिल्मों से ये भी साबित किया है कि वह एक्टिंग के मामले में किसी से कम नहीं हैं। आलिया ने कई हिट फिल्में की हैं, जिसमें उनके सीरियस और दमदार अंदाज भी देखने को मिला था। इस लिस्ट में 'राजी', 'गली बॉय', 'उड़ता पंजाब', 'डीयर जिंदगी', 'हाईवे', '2 स्टेट्स', 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' समेत कई फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों में आलिया के काम को काफी पसंद किया गया।