फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब सरेआम इस एक्ट्रेस ने हीरो को जड़ दिया था थप्पड़, सेट पर सभी लोग रह गए भौचक्के

Mon, 04 Jun 2018 10:21 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
nutan
4 जून 1936 को जन्मीं एक्ट्रेस नूतन की संजीव कुमार के साथ काफी अच्छी ट्यूनिंग थी। दोनों के बीच काफी अच्छी दोस्ती भी थी लेकिन फिर ऐसा कुछ हुआ कि नूतन ने सरेआम संजीव कुमार को जोरदार थप्पड़ मार जड़ दिया था। आगे की स्लाइड में जानिए आखिर ऐसा क्या हुआ था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Nutan
बात तब की है जब नूतन फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रही थीं। उस वक्त संजीव कुमार भी इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बने हुए थे। नूतन के बारे में एक बात कही जाती थी, वो ये कि वो अपने को-स्टार्स और सेट पर मौजूद लोगों से ज्यादा बात नहीं करती थीं।
विज्ञापन

3 of 6
nutan
नूतन उस वक्त शादीशुदा थीं। उनके पति लेफ्टिनेंट रजनीश बहल काफी सख्त मिजाज के थे। उन्हें जरा भी पसंद नहीं था कि नूतन फिल्मों में काम करें लेकिन नूतन की इच्छा की खातिर वो मान गए हालांकि उन्होंने नूतन के सामने कुछ शर्तें रखी थीं।

4 of 6
नूतन
ऐसे में जब उनके कानों में नूतन और संजीव कुमार के अफेयर से जुड़ी खबरें पड़ीं तो उनका पारा हाई हो गया। घर में नूतन और उनके पति के बीच हर दिन झगड़े हो रहे थे और इसका असर नूतन की प्रोफेशनल लाइफ पर पड़ रहा था।
विज्ञापन

5 of 6
Nutan
रोजाना इसी टेंशन में नूतन का दिन गुजर जाता। उन्हें समझ ही नहीं आ रहा था कि आखिर ऐसा क्यूं हो रहा है ? एक दिन जब वो फिल्म के सेट पर आईं तो उन्होंने कुछ ऐसा देखा कि उनके होश ही उड़ गए। उन्होंने देखा कि संजीव कुमार सेट पर मीडिया से घिरे हुए हैं। नूतन को थोड़ी गलतफहमी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
संजीव कुमार
उन्हें लगा कि संजीव कुमार ही पब्लिसिटी पाने के चक्कर में उनके साथ अपना नाम जोड़कर अफवाह फैला रहे हैं। नूतन ये नजारा देख गुस्से से तमतमा गईं। उन्होंने आव देखा ना ताव और संजीव कुमार को सभी के सामने एक जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। संजीव कुमार को कुछ समझ नहीं आया लेकिन उस थप्पड़ की गूंज ने संजीव कुमार के पुर्जे हिला दिए थे। वहां मौजूद लोग भी सन्न रह गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें