निम्मी मधुबाला के करीबी लोगों में थीं। मधुबाला दिलीप कुमार को किस हद तक चाहती थीं यह मधुबाला के करीबी लोग जैसे अजित, निम्मी, के आसिफ और नादिरा अच्छी तरह जानते थे। निम्मी ने एक इंटरव्यू में बताया, फिल्म अमर (1954) के सेट पर हम दोनों में गहरी दोस्ती हो गई थी। हमारे बीच दिलीप कुमार को लेकर भी चर्चाएं होने लगीं, जो उस फिल्म में मुख्य अभिनेता की भूमिका निभा रहे थे। दिलीप कुमार को अपना दिल दे चुकीं मधुबाला के दिमाग में निम्मी की बातों से थोड़ा शक पैदा हुआ। मधुबाला के मन में यह स्वभाविक सवाल उठा, 'निम्मी दिलीप का उतना ही ख्याल क्यों रखती है, जितना मैं रखती हूं? अगर ऐसा है तो मुझे क्या करना चाहिए?'