फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shabana Azmi: जावेद अख्तर से शादी करने के लिए बगावत पर उतर आई थीं शबाना, पिता की नाराजगी के बावजूद किया निकाह

Sun, 18 Sep 2022 09:03 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शबाना आजमी, जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया
श्याम बेनेगल की फिल्म 'अंकुर' से 1974 में अपने करियर की शुरुआत करने वाली शबाना आजमी हिंदी सिनेमा की ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने अपने अभिनय से एक अमिट छाप छोड़ी है। शबाना आजमी एक मंझी हुई कलाकार हैं, जिन्होंने अपने हर किरदार को बखूबी निभाया और लोगों के दिलों में अपने लिए एक खास जगह बनाने में सफल रहीं। अभिनेत्री अपने अभिनय के अलावा अपनी लव लाइफ को लेकर भी सुर्खियां बटोर चुकी हैं। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको जावेद अख्तर के साथ उनकी लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
शबाना आजमी, जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया
शबाना आजमी का जन्म 18 सितंबर 1950 में हैदराबाद में हुआ था। 70 के दशक में उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की और कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया। शबाना आजमी मशहूर शायर कैफी आजमी की बेटी हैं। शबाना और जावेद अख्तर की लव स्टोरी उनके घर से शुरू हुई। जावेद अख्तर अभिनेत्री के पिता कैफी आजमी से कविता सुनने के लिए उनके घर आया करते थे। उनके घर शाम को अक्सर महफिल जमा करती थी, जिसमें शबाना भी अपनी मां के साथ हिस्सा लेती थीं।
विज्ञापन

3 of 4
शबाना आजमी, जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया
इसी दौरान शबाना आजमी और जावेद अख्तर की दोस्ती हो गई और अभिनेत्री उनके शायराना अंदाज पर फिदा हो गईं। कुछ समय बाद दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया, लेकिन उनके इश्क का मुकम्मल हो पाना इतना आसान नहीं था। दोनों के प्यार के बारे में जानकर कैफी आजमी काफी नाराज हुए और शबाना की मां शौकत आजमी भी इस रिश्ते से खुश नहीं थी। जावेद पहले से शादीशुदा थे और उनके दो बच्चे भी थे, ऐसे में वह नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी किसी के रिश्ते के बीच में आए। लेकिन शबाना बगावत पर अड़ गईं और इसी को लेकर घर में रोज झगड़े होने लगे। 
विज्ञापन

4 of 4
शबाना आजमी, जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, कैफी आजमी नहीं चाहते थे कि जावेद अख्तर और हनी ईरानी का घर उनकी बेटी की वजह से टूटे। ऐसे में वह इस रिश्ते के खिलाफ थे। लेकिन शबाना आजमी का कहना था कि दोनों का रिश्ता उनकी वजह से नहीं टूट रहा है। वहीं, दूसरी ओर जावेद अख्तर ने अपनी पहली पत्नी को शादी के सात साल बाद तलाक दे दिया था। इसके बाद 1984 में शबाना आजमी ने खुद से 10 साल बड़े जावेद अख्तर से निकाह कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें