फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Payal Rohatgi Birthday: अभिनय से ज्यादा बयानों से चर्चा में रहीं पायल रोहतगी, रेसलर संग्राम सिंह संग की शादी

Sat, 09 Nov 2024 11:19 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पायल रोहतगी बॉलीवुड में लंबे समय से सक्रिय हैं, उन्होंने कई फिल्मों में छोटे-बड़े रोल किए। साथ ही फिल्मों में आइटम डांस करके भी वह काफी प्रसिद्ध हुईं, लेकिन अपने अभिनय करियर की बजाय पायल की चर्चा उनके दिए विवादास्पद बयानों के कारण होती है। 
 
विज्ञापन
1 of 5
पायल रोहतगी - फोटो : अमर उजाला
पायल रोहतगी फिल्मों में काम ना भी कर रही हों तो खबरों में बनी रहती हैं। पायल का पिछला इतिहास देखें, वह अपने बयानों और विवादों के कारण चर्चा में बनी रहती हैं। इन दिनों तो वह किसी तरह की कंट्रोवर्सी में नहीं शामिल हुईं। आज इस फिल्म अदाकारा का जन्मदिन (9 नवंबर 1984) है। इस मौके पर जानिए, उनके करियर और दिए गए विवादास्पद बयानों के बारे में। 
विज्ञापन

2 of 5
पायल रोहतगी - फोटो : इंस्टाग्राम-@payalrohatgi
अभिनय से लेकर आइटम डांस तक का सफर 
पायल रोहतगी ने अपने करियर की शुरुआत हिंदी फिल्मों में 'ये क्या हो रहा है' से की। इसके बाद वह कई फिल्मों में छोटे और बड़े रोल करती रहीं। साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म 'कॉरपोरेट' में एक आइटम डांस पायल ने किया, इस गाने के जरिए उन्हें अच्छी-खासी पहचान मिली। आगे भी उन्होंने कुछ फिल्मों में एक्टिंग की, तो कुछ फिल्मों में आइटम सॉन्ग किए। 
विज्ञापन

3 of 5
पायल रोहतगी - फोटो : इंस्टाग्राम-@payalrohatgi
बयानों के कारण मुश्किल में फंस गईं
पायल का अभिनय करियर तो ठीक ही चल रहा था, इस वजह से वह मीडिया में बनी भी रहतीं, लेकिन धीरे-धीरे वह अपनी फिल्मों की बजाय अपने दिए बयानों के कारण खबरों में रहने लगीं। एक बार तो पायल को अपने दिए गए बयान के कारण जेल तक जाना पड़ा। दरअसल, साल 2019 में पायल रोहतगी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो डाला, जिसमें उन्होंने नेहरू जी के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी कीं। इस मामले में, बाद में उन्हें गिरफ्तार किया गया। कुछ समय बाद पायल को जमानत भी मिल गई। इसी तरह उन्होंने सती प्रथा और राजा राममोहन राय पर भी अजीब बयान दिया। ऐसे ही कई और अजीब और विवाद पैदा करने वाले बयान पायल ने दिए। 

4 of 5
'लॉकअप' रियालिटी शो में पायल - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी रियालिटी शो में भी हिस्सा लिया 
फिल्मों में अभिनय करने और विवाद पैदा करने वाले बयान देने के अलावा पायल कुछ टीवी रियालिटी शो का हिस्सा बनकर भी चर्चा में बनी रहीं। वह 'बिग बॉस-2' और 'लॉकअप' जैसे रियालिटी शो का हिस्सा रहीं। 'लॉकअप' में तो उनका स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूखी से खूब झगड़ा हुआ। रियालिटी शो के अलावा पायल ने कुछ टीवी सीरियल में भी काम किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पायल रोहतगी-संग्राम सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम-@payalrohatgi
संग्राम सिंह के साथ शादी करके खुश हैं 
अगर पायल के निजी जीवन की बात की जाए, तो उसमें कोई विवाद नहीं जुड़ा है। उन्होंने रेसलर संग्राम सिंह के साथ 2022 में शादी की है, दोनों की मुलाकात एक रियालिटी शो में हुई थी। पायल, संग्राम के साथ एक खुशहाल शादी-शुदा जीवन जी रही हैं। साथ ही दोनों काफी सोशल वर्क भी करते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें