फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर रात को सलमान के साथ नजर आईं कटरीना, अली अब्बास की बर्थडे पार्टी में उमड़े कई सितारे

Fri, 18 Jan 2019 12:08 PM IST
Trainee Trainee एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
सलमान खान, कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘भारत’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बीती रात 'भारत' के डायरेक्टर अली अब्बास जफर के जन्मदिन की पार्टी थी। इस पार्टी में सलमान-कटरीना सहित बॉलीवुड के कई बड़े सितारे पहुंचे थे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान की फिल्म 'टाइगर ज़िन्दा है’ और ‘सुल्तान’ जैसी सुपरहिट फिल्में बनाने वाले निर्देशक अली अब्बास जफर की भाईजान की गहरी दोस्ती है और इसी दोस्ती को निभाते हुए सलमान अपने दोस्त के जन्मदिन का जश्न मानने पहुंचे थे। ब्लैक टीशर्ट-जींस में सलमान बहुत कॉन्फिडेंट लग रहे थे।
विज्ञापन

3 of 8
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
अली अब्बास जफर ने अपने दोस्तों के लिए खास पार्टी का इंतजाम किया था। अली अब्बास बर्थडे के दौरान भी सलमान से अपनी दोस्ती निभाना नहीं भूले। उन्होंने केक काटने के बाद सबसे पहले सलमान को खिलाया, देखें वीडियो
 

4 of 8
कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान के साथ कटरीना कैफ़ भी अपनी बहन इजाबेल कैफ के साथ इस पार्टी में पहुंची थी। कटरीना ने रेड कलर की ड्रेस पहनी हुई थी। उन्होंने अपनी बहन इजाबेल के साथ मीडिया को पोज दिया। इजाबेल अपनी ब्लैक और ब्हाइट ड्रेस के साथ बहुत खूबसूरत लग रही थीं। 
विज्ञापन

5 of 8
सुनील ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया
इस पार्टी में कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने भी शिरकत की। सुनील भी सलमान की फिल्म 'भारत' का हिस्सा हैं। सुनील इन दिनों अपने शो 'कानपुर वाले खुरानाज' को लेकर चर्चा में हैं। खबरें हैं कि उनका यह शो जल्द ही ऑफ एयर हो सकता है।
विज्ञापन

6 of 8
दिशा पाटनी - फोटो : सोशल मीडिया
दिशा पाटनी भी अली अब्बास जफर का बर्थडे पार्टी मनाने पहुंची थी। अपनी खास ड्रेस में दिशा बहुत हॉट लग रही थीं। इस दौरान दिशा के साथ टाइगर श्रॉफ तो नहीं लेकिन टाइगर के पिता जैकी श्रॉफ इस पार्टी में शामिल हुए।
विज्ञापन

7 of 8
तब्बू - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री तब्बू भी इस खास मौके पर नजर आईं। ब्लैक आउटफिट में तब्बू बेहद स्टाइलिश लग रही थीं। अपने गजब के टैलेंट के चलते इंडस्ट्री में तब्बू ने एक अलग मुकाम बनाया है। उनके फैंस को उम्मीद है कि फिल्म 'भारत' में भी कुछ ऐसा ही करेंगी।
विज्ञापन

8 of 8
bharat
अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'भारत' का टीजर जल्द ही रिलीज होगा। फिलहाल 'भारत' इस साल ईद पर रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें