फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'Day Spl: 20 साल छोटी लड़की से शादी कर संजय दत्त ने मचाई थी खलबली, कभी माधुरी पर छिड़कते थे जान

Sat, 29 Jul 2017 11:20 AM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
विज्ञापन
1 of 7
संजय दत्त
संजय दत्त से जुड़े विवाद चाहे जो भी रहे हों लेकिन उनकी गिनती बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स में की जाती है। साल 1981 में आई फिल्म 'रॉकी' से लेकर जेल जाने तक संजू बाबा ने अपने करियर में कई पड़ाव देखे। आज संजय दत्त अपना 58वां जन्मदिन मना रहे है। इस खास मौके पर उनकी लाइफ से जुड़े कुछ पहलुओं पर एक नजर...
 
विज्ञापन

2 of 7
संजय दत्त की जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। 29 जुलाई 1959 को सुनील दत्त और नरगिस के घर में जन्मे संजय ने बॉलीवुड के साथ-साथ पूरी दुनिया में खूब नाम कमाया, हालांकि विवादों के साथ भी उनका चोली-दामन का साथ रहा।

विज्ञापन

3 of 7
माधुरी दीक्षित के साथ उनके अफेयर के चर्चे भी खूब उड़े। कहा जाता है कि 'थानेदार' फिल्म की शूटिंग के दौरान संजय माधुरी पर फिदा हो गए थे। इसके बाद दूसरी बार दोनों साथ नजर आए फिल्म 'साजन' में। माधुरी और संजय की प्रेम कहानी आगे बढ़ती उससे पहले ही संजय की जिंदगी में तूफान आ गया और उन्हें टाडा के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद उन्हें कई बार जमानत मिली और कई बार वापस जेल गए, लेकिन माधुरी एक बार भी संजय से मिलने जेल नहीं गईं और यहीं इस प्यार का अंत हो गया। 

4 of 7
माधुरी के प्यार में पागल संजय दत्त ने 20 साल छोटी मान्यता दत्त से शादी कर बॉलीवुड में खलबली मचा दी थी। इसके अलावा अवैध रूप से हथियार रखने के आरोप में संजय दत्त को पांच साल की सजा हुई। इसके बाद संजय दत्त जब मुंबई की पुणे जेल से निकले तो वे अपने साथ पेपर बैग बनाने और रेडियो जॉकी होने का अनुभव लेकर निकले। जेल में रहते हुए संजय दत्त 100 थैले बनाने के लिए महज 45 रुपए लेते थे।
विज्ञापन

5 of 7
संजय दत्त को किताबों से भी काफी लगाव है। जेल में रहने के दौरान संजय लाइब्रेरी से रोजाना दो किताबें लिया करते थे। वहां वे खूब पढ़ते थे, खासतौर पर मुंशी प्रेमचंद का हिंदी साहित्य।
विज्ञापन

6 of 7
जेल में रहते हुए संजय ने बतौर आरजे भी काम किया। संजय रोज दोपहर रेडियो स्टेशन जाते थे जहां वह रेडियो वाइसीपी (यरवडा सेंट्रल कैद) कार्यक्रम प्रस्तुत किया करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
संजय दत्त फिलहाल फिल्म 'भूमि' में नजर आएंगे। हाल ही में इसका फर्स्ट लुक रिलीज हुआ है। कहा जा रहा है कि फिल्म का ट्रेलर संजय अपनी बड़ी बेटी त्रिशाला के जन्मदिन 10 अगस्त को रिलीज करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें