फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर खान का रिश्तेदार है ये पाकिस्तानी एक्टर, कई महिलाओं ने लगाया था यौन शोषण का आरोप

Sat, 19 May 2018 07:50 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
अली जफर
सिंगर, कंपोजर, एक्टर अली जफर का जन्म आज ही के दिन यानि 18 मई 1980 को पाकिस्तान के लाहौर में हुआ था। मूलत: पाकिस्तान के रहने वाले अली जफर की फैन फॉलोइंग भारत में भी काफी है। अली जफर के जन्मदिन पर आइए जानते हैं उनके बारे में कुछ खास बातें।
विज्ञापन

2 of 7
ali zafar
अली ने लाहौर के गवर्नमेंट कॉलेज और नेशनल स्कूल ऑफ आर्ट से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। अली ने स्केच आर्टिस्ट के तौर पर लाहौर के पर्ल कॉन्टिनेंटल होटल में काम किया है। महज 8 साल की उम्र में ही अली ने अपनी पहली कॉमिक बुक बनाई थी।
विज्ञापन

3 of 7
Ali Zafar
अली जफर ने पाकिस्तान में अपना सिंगिंग करियर 'जुगनुओं से भरे' गाने के साथ शुरू किया। बॉलीवुड में अली जफर ने फिल्म 'तेरे बिन लादेन' के साथ एक्टिंग की शुरुआत। इस फिल्म के लिए उनके अभिनय को काफी सराहा भी गया। बॉलीवुड में आने से पहले वो कई पाकिस्तानी टीवी सीरियल्स में भी काम कर चुके हैं।

4 of 7
Ali Zafar
इसके अलावा अली जफर ने 'मेरे ब्रदर की दुल्हन', 'चश्मेबद्दूर', 'लंदन पेरिस न्यूयॉर्क' और 'किल दिल' फिल्म में काम किया। निजी जिंदगी की बात करें तो अली ने आएशा फाजली के साथ शादी की जो कि बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की दूर की रिश्तेदार हैं। इस तरह अली जफर रिश्ते में आमिर खान के जीजा हैं। अली के एक बेटा अजान और बेटी अलीजा हैं।
विज्ञापन

5 of 7
मीशा शफी और अली जफर
हाल ही में अली जफर उस समय चर्चा में आए जब पाकिस्तानी एक्ट्रेस और सिंगर मीशा शफी ने उन पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। मीशा ने ट्विटर पर लिखा, 'मेरे इंडस्ट्री के सहकर्मी अली जफर ने मेरा एक से ज्यादा बार यौन शोषण किया है। ये मेरे साथ तब नहीं हुआ जब मैं यंग थी या जब मैं इंडस्ट्री में नई-नई आई थी। मेरे साथ ये जानते हुए हुआ कि मैं सभी मुद्दों पर बेबाक अपनी राय रखती हूं और आवाज उठाती हूं। दो बच्चों की मां होने के बावजूद ये मेरे साथ हुआ।'

 
विज्ञापन

6 of 7
अली जफर और मीशा शफी
मीशा के अलावा कई और महिलाओं ने भी अली के खिलाफ मोर्चा खोला। जर्नलिस्ट महाम जावेद ने ट्विटर पर लिखा, 'एक बार अली ने उनकी कजिन को जबरदस्ती किस कर लिया था। इतना ही नहीं, वे उसे रेस्टरूम में भी खींच ले गए थे।'  महाम ने कहा कि किस्मत से कजिन के फ्रेंड्स भी वहीं थे, जिन्होंने अली को वहां से धक्का देकर हटाया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मेकअप आर्टिस्ट लीना घानी ने ट्वीट कर लिखा, 'मीशा ने बिना किसी डर के अली के चेहरे से नकाब हटा दिया। मैं उनके साथ हूं। तुम अकेली नहीं हो मीशा।' लीना यहीं नहीं रुकी। उन्होंने अली पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपनी कहानी बयां की। लीना घान लिखती हैं, 'मैं लंबे समय से अली के साथ काम कर रही हूं। दोस्तों के साथ कई बार वो बदतमीजी की हद पार कर जाते हैं। महिलओं के साथ बुरा व्यवहार करते हैं। अली के अश्लील कमेंट आज भी याद हैं। इससे पता चलता है कि उन्हें महिलाओं को सम्मान देना नहीं आता।' हालांकि इन सभी के आरोपों से अली जफर ने इनकार किया है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें