फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 साल बाद बिपाशा फिल्मों में करने जा रही थीं वापसी, इस टॉप क्लास एक्ट्रेस ने छीना मौका

Thu, 22 Mar 2018 08:06 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bipasha basu
जब से निर्देशक रोहन सिप्पी ने 1967 में आई नरगिस दत्त अभिनीत फिल्म 'रात और दिन' का रीमेक बनाने की पुष्टि की है, तभी से ऐसी खबरें हैं कि बिपाशा के साथ उनके आखिरी वेंचर को खत्म कर दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
bipasha
दरअसल बीते दिनों रोहन और बिपाशा मिलकर अमेरिकी टेलीविजन सीरीज 'स्कैंडल' पर आधारित एक वेब सीरीज पर काम कर रहे थे। जिसके कुछ समय बाद पता चला है कि प्रोजेक्ट के ओवर बजट होने के कारण वो वेब सीरीज को रोक दिया गया है।
विज्ञापन

3 of 5
bipasha
इंडस्ट्री के एक सोर्स ने बताया कि रोहन को हर एपिसोड के लिए 70 लाख से ज्यादा खर्च करने पड़ रहे थे और उन्हें इस प्रोजेक्ट में प्रॉफिट तो छोड़ दीजिए उन्हें खर्चा निकालने तक का भी तरीका नहीं दिख रहा था। इसको लेकर वह किसी भी तरह का जोखिम नहीं उठाना चाहते है। जिस वजह से उन्होंने बहुत सोचने के बाद इस वेब सीरीज को न करने का निर्णय लिया।

4 of 5
Bipasha Basu
आपको बता दें, बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बासु शादी के बाद बिना काम के घर में बैठी हैं। ऐसे में ये प्रोजेक्ट उनके लिए काफी अहम था। 'अजनबी', 'राज', 'जिस्म', 'नो एंट्री', 'फिर हेराफेरी', 'कॉर्पोरेट', 'धूम 2' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं बिपाशा बसु आखिरी बार 2015 में 'अलोन' में नजर आईं थीं। इसके बाद बिपाशा बसु ने कोई भी फिल्म साइन नहीं की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Aishwarya Rai Bachchan
वहीं रोहन सिप्पी के इस लेटेस्ट प्रोजेक्ट में मुख्य भूमिका में ऐश्वर्या नजर आएंगी। यह 1967 में रिलीज हुई नर्गिस दत्त की फिल्म 'दिन और रात' का रीमेक फिल्म होगी। यह एक थ्रिलर फिल्म होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें