बिपाशा बसु लंबे समय से छुट्टियां मना रही हैं। विवाह से पहले वह करन सिंह ग्रोवर के साथ दुनिया के तमाम देशों में घूमीं और सात फेरों के बाद भी दोनों का हनीमून लंबा चला। अब खबर है कि बिपाशा अपने पास आ रहे फिल्मों के प्रस्तावों के आगे अनोखी शर्त रख रही हैं।
विज्ञापन
बिपाशा को पति के अलावा किसी का साथ मंजूर नहीं!
2 of 5
- फोटो : instagram
फिल्म में करन सिंह ग्रोवर को भी लिया जाए। परंतु अभी तक उन्हें कामयाबी नहीं मिली है। सूत्रों के अनुसार हाल में निर्देशक-लेखक मिलाप जवेरी ने बिपाशा को अपनी अगली फिल्म का प्रस्ताव दिया था मगर बंगाली सुंदरी ने तुरंत शर्त रख दी।
विज्ञापन
बिपाशा को पति के अलावा किसी का साथ मंजूर नहीं!
3 of 5
- फोटो : instagram
मिलाप ने तत्काल इंकार कर दिया। बिपाशा के करीबी कह रहे हैं कि वह अपने पति से कुछ दिन भी दूर नहीं रहना चाहतीं।
बिपाशा को पति के अलावा किसी का साथ मंजूर नहीं!
4 of 5
- फोटो : instagram
वैसे खुद बिपाशा इन बातों को अफवाह बता कर नकार रही हैं। पिछले साल करन और बिपाशा फिल्म अलोन में आए थे। बिपाशा का डबल रोल था। फिल्म फ्लॉप थी। इस फिल्म के रिकॉर्ड को देखते हुए यह आसान नहीं है कि कोई इस जोड़ी पर दांव लगाए।