फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मों में आने से पहले ऐसी दिखती थीं बिपाशा बसु, सालों पुरानी तस्वीर देख फैंस हैरान

Thu, 25 Jul 2019 03:48 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिपाशा बसु - फोटो : Twitter
बॉलीवुड की ब्लैक ब्यूटी एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने भले ही अभिनेता करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी के बाद अभी तक फिल्मों का रुख नहीं किया हो लेकिन सोशल मीडिया पर वह बहुत एक्टिव रहती हैं। बिपाशा ने हाल ही में अपनी एक थ्रो बैक तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
बिपाशा बसु - फोटो : instagram
बिपाशा ने अपने कॉलेज की दिनों की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस फोटो में बिपाशा अपने टैन लुक में हैं। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि वह अपना ये लुक वापस चाहती हैं। बता दें कि बॉलीवुड में एंट्री के वक्त भी बिपाशा की स्किन टैन्ड थी, लेकिन आज उनका लुक काफी बदल चुका है।
विज्ञापन

3 of 5
DINO, BIPASHA
फैंस बिपाशा के इस पुराने लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। और वे उनकी खूबसूरती की तारीफ भी कर रहे हैं। बात करें बिपाशा की तो उन्हें फिल्म 'राज' के लिए ज्यादा जाना जाता है। इस फिल्म में उनके साथ डिनो मोरिया थे। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही डिनो की मुलाकात बिपाशा बसु से हुई थी। इसके बाद से दोनों के अफेयर के चर्चे खूब हुए थे।

4 of 5
DINO, BIPASHA
बिपाशा ने 2001 में थ्रिलर फिल्म 'अजनबी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू के लिए फिल्मफेयर अवार्ड मिला था। इसके बाद उन्होंने सुपरहिट हॉरर फिल्म 'राज' (2002) में काम किया। यह फिल्म उनके करियर के लिए टार्निंग प्वांइट थी। इसके बाद बिपाशा ने इसी जोनर की कई फिल्में की। आज भी हॉरर फिल्मों के लिए बिपाशा पहली पसंद होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bipasha Basu and Karan Singh Grover - फोटो : instagram
बिपाशा आखिरी बार फिल्म 'अलोन' में नजर आई थी और इस फिल्म के बाद उन्होंने करण सिंह ग्रोवर संग शादी कर ली। बिपाशा उन गिनी चुनी एक्ट्रेस में शुमार हैं जो बोल्डनेस के मामले में तो जानी जाती हैं लेकिन इनकी एक्टिंग और इंटेलीजेंसी का भी कोई जवाब नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें