बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर अपनी बेटी के साथ
- फोटो : insta
जन्मदिन पर बिपाशा ने साझा किया बेटी के साथ दिल छूने वाला वीडियो
बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम से जो वीडियो साझा किया है, उसमें वह अपनी बेटी के नन्हे पैरों को चूमती नजर आ रही हैं। हालांकि अभी उन्होंने चेहरा नहीं दिखाया है। बिपाशा ने अपनी बेटी के साथ वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, "ईश्वर ने मुझे सबसे अच्छा तोहफा दिया, मेरी बेटी देवी, मेरे सबसे पहले अच्छे उपहार के बाद, मेरे जीवन का प्यार, मेरे पति करण सिंह ग्रोवर...दुनिया की सबसे भाग्यशाली लड़की।" इसके साथ ही उन्होंने न्यू मॉमी, 'इट्स माय बर्थडे' जैसे हैशटैग्स यूज किए।