लंबे समय से बड़े सिल्वर स्क्रीन से दूर हो चुकीं बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने फिल्म में अपने कमबैक को लेकर बड़ी बात कही है। पता हो कि बिपाशा बसु आखिरी बार साल 2015 में आई फिल्म 'अलोन' में पति करण सिंह ग्रोवर के साथ नजर आईं थीं। तीन साल बीत जाने के बाद बिपाशा बसु किसी भी फिल्म में नजर नहीं आईं। अब उन्होंने अपने कमबैक को लेकर बड़ी बात कही हैं।
विज्ञापन
2 of 4
मीडिया ने जब बिपाशा बसु से यह पूछा कि उनका अगला जो भी प्रोजेक्ट होगा क्या वह उनका कमबैक प्रोजेक्ट माना जाएगा..? इस बात का जवाब देते हुए बिपाशा बसु ने कहा कि नहीं ऐसा कुछ भी नहीं है। उनका मानना है कि, फिल्म इंडस्ट्री में उनका कमबैक तब माना जाता अगर वह फिल्मों को छोड़ कुछ और करने के बाद दोबारा फिल्म करतीं, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है।
विज्ञापन
3 of 4
बिपाशा बसु ने अपनी बात को पूरा करते हुआ कहा, 'मैंने बीते कुछ सालों में कई प्रोजेक्ट पर काम किया, लेकिन कई कारणों से कुछ फिल्में रिलीज नहीं हो सकी और कुछ प्रोजेक्ट पर काम शुरू नहीं हो पाया, इसलिए मेरा अगला प्रोजेक्ट कोई भी हो, उसको कमबैक नहीं कहा जा सकता है।'
आपको बता दें कि बिपाशा बसु ने साल 2001 में फिल्म 'अजनबी' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने 'राज', 'नो एंट्री' और 'धूम 2' जैसी कई शानदार फिल्में की। लेकिन साल 2016 में करण सिंह ग्रोवर से शादी करने के बाद वह किसी भी फिल्म में नजर नहीं आई हैं। अब उम्मीद लगाई जा रही है कि वह जल्द ही बड़े परदे पर धमाल मचाने को तैयार हैैं।