फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 साल छोटे एक्टर से शादी कर फिल्मों से दूर हो गईं थी बिपाशा, अब इस TV शो में करेंगी वापसी

Thu, 22 Mar 2018 07:02 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bipasha basu
बॉलीवुड की खूबसूरत बंगाली बाला बिपाशा बसु के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। जल्द ही आप बिपाशा को पति करण सिंह ग्रोवर के साथ टीवी पर देखेंगे। लंबे समय से फिल्मों से दूरी बनाने के बाद अब बिपाशा और करण छोटे पर्दे की दुनिया में वापसी करने की तैयारी कर रहे हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Bipasha and Karan
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिपाशा ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि वह जल्द ही अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ कलर्स के नए शो 'एंटरटेनमेंट की रात-द एक्सटेंशन' में काम करतीं नजर आएंगी। शो के बारे मे बात करते हुए उन्होंने बताया कि अभी शो का नाम फाइनल नहीं हुआ है। शो को अप्रैल में लॉन्च किया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
BIPASHA KARAN
बता दें, बिपाशा बसु आखिरी बार फिल्म 'अलोन' में 2015 में नजर आई थीं। इसके बाद बिपाशा बसु ने कोई भी फिल्म साइन नहीं की। करण सिंह ग्रोवर से शादी के बाद बिपाशा बसु ने फिल्मों से ब्रेक ले लिया था। वहीं खबर है कि बिपाशा अपने निर्माता-निर्देशकों से से फिल्म में पति करण को उनके साथ काम करने के लिए जोर देती हैं, हालांकि उनकी इस कोशिश का भी कोई असर नहीं दिखाई दिया है।

4 of 5
Bipasha Basu
पिछले दिनों बिपाशा ने अपनी रैंप अपीयरेंस से amazon india फैशन वीक पर जलवा बिखेरा। अमेजन इंडिया फैशन वीक 2018 में बिपाशा ने करिश्मा और दीपा सोंधी के कलेक्शन को शोकेस किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
BIPASHA KARAN
इससे पहले करण और बिपाशा एक कंडोम कंपनी के एड शूट करने पर काफी सुर्खियों में रहे थे। इस एड शूट में उन्होंने काफी उत्तेजक सीन दिए थे। बिपाशा ने खुद इस एड को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें