फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Devi Basu Birthday: बिपाशा बसु-करण की बेटी हुईं पूरे 2 साल की, देवी का गाना गाते क्यूट वीडियो हुआ वायरल

Tue, 12 Nov 2024 11:26 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Devi Basu Birthday: बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की बेटी देवी आज पूरे 2 साल की हो गई हैं। इस खास मौके पर बिपाशा ने देवी के एक क्यूट वीडियो के साथ एक भावुक नोट भी लिखा। इस वीडियो में देवी गाना गाती बेहद क्यूट दिखाई दे रही हैं। देवी का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
1 of 5
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की बेटी देवी - फोटो : इंस्टाग्राम@bipashabasu
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बॉलीवुड की पसंदीदा जोड़ी हैं। आज बिपाशा की बेटी देवी का दूसरा जन्मदिन है। इस खास मौके पर बिपाशा ने देवा का एक गाना गाते क्यूट वीडियो सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया है, जिस पर प्रशंसक लगातार अपना प्यार लुटा रहे हैं और देवी को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की बेटी देवी - फोटो : इंस्टाग्राम@bipashabasu
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की नन्हीं बेटी देवी बसु सिंह ग्रोवर 12 नवंबर, 2024 को 2 साल की हो गई हैं। वैसे तो बिपाशा अक्सर अपनी बेटी देवी की प्यारी तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं। अपनी बेटी के जन्मदिन पर आज बिपाशा ने एक खास वीडियो साझा किया जिसमें देवी गाना गाती नजर आ रही हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की बेटी देवी - फोटो : इंस्टाग्राम@bipashabasu
वीडियो में देवी ने एक खूबसूरत सफेद ड्रेस पहनी हुई है और वह बेहद प्यारी लग रही है। बिपाशा बसु उसे फिल्माने की कोशिश कर रही हैं, जबकि नन्ही सी बच्ची "मम्मी" कहती हुई और अपनी मीठी आवाज में गाना गाती सुनाई दे रही हैं। बिपाशा ने इस खास वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, "पता नहीं समय कैसे बीत जाता है... आज देवी 2 साल की हो गई, यह परम आनंद है, उसे इतना प्यार और हार्दिक शुभकामनाएं भेजने के लिए आप सभी का धन्यवाद, दुर्गा दुर्गा"। 

4 of 5
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की बेटी देवी - फोटो : इंस्टाग्राम@bipashabasu
देवी के इस क्यूट वीडियो पर अब प्रशंसक लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक प्रशंसक ने लिखा 'ये सबसे क्यूट परी है', एक और प्रशंसक ने लिखा 'भगवान तुम्हारी रक्षा करें देवी', एक और प्रशंसक ने लिखा 'हैप्पी बर्थ डे क्यूटी पाई.. माई स्ट्रोबेरी', एक और प्रशंसक ने लिखा 'बहुत क्यूट'।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की बेटी देवी - फोटो : इंस्टाग्राम@bipashabasu
करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु ने अप्रैल 2016 में शादी के लगभग छह साल बाद 2022 में अपनी बेटी देवी का स्वागत किया। काम की बात करें तो बिपाशा देवी के जन्म के बाद से ही फिल्मों से दूर हैं। वहीं करण सिंह ग्रोवर को आखिरी बार ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण अभिनित फिल्म फाइटर में देखा गया था।
Aryan Khan Birthday: आज किंग खान के बड़े बेटे का है जन्मदिन, आर्यन के जन्म के वक्त इमोशल हो गए थे शाहरुख
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें