बिपाशा बसु-करण सिंह ग्रोवर-देवी
- फोटो : इंस्टाग्राम
देवी की मासूमियत ने जीता दिल
इसके अलावा बिपाशा ने एक वीडियो भी साझा किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि देवी बर्थडे ड्रेस और बैलेरीना जूते में समंदर किनारे थिरकती दिख रही हैं। अपने मासूम अंदाज से वे लोगों का दिल जीत रही हैं। वहीं, समंदर किनारे गुब्बारों से शानदार सजावट की गई है। रेनबो थीम पर बना केक नजर आ रहा है। इसके साथ बिपाशा ने कैप्शन लिखा है, 'हमारा शावक - सिंबा 2 साल की हो गई है'।