फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार बार दिल टूटने के बाद बिपाशा को मिला था सच्चा प्यार, शादी के बाद बॉलीवुड से बनाई दूरी

Tue, 07 Jan 2020 08:12 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bipasha basu - फोटो : social media
शादी होने के बाद बिपाशा बसु ने बॉलीवुड से दूरी बना ली है । बिपाशा ने साल 2016 में करण सिंह ग्रोवर से शादी कर ली थी। 3 साल से बिपाशा की कोई फिल्म नहीं आई। बिपाशा आखिरी बार 'अलोन' फिल्म में करण के साथ नजर आई थीं। यहीं से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई थी। शादी से पहले बिपाशा बॉलीवुड के 6 एक्टर्स को डेट कर चुकी हैं। चलिए बिपाशा बसु के 41वें जन्मदिन पर हम आपको उनके अफेयर्स के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Dino Morea and Bipasha Basu - फोटो : social media
डिनो मोरया
बिपाशा बसु और डिनो मोरया के अफेयर ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। बिपाशा, डिनो के साथ 'राज' फिल्म में नजर आई थीं जिसमें दोनों ने काफी बोल्ड सीन दिए थे। कहा जाता है कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों एक दूसरे के करीब आए थे। कुछ वक्त बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था।
विज्ञापन

3 of 5
John Abraham - फोटो : twitter
जॉन अब्राहम 
डिनो मोरया के बाद बिपाशा बसु का अफेयर जॉन अब्राहम के साथ रहा। फिल्म साया की शूटिंग के दौरान इन दोनों का प्यार परवान चढ़ा। जॉन और बिपाशा का रिश्ता करीब 9 साल तक चला जिसके बाद यह दोनों अलग हो गए। हालांकि इन दोनों के ब्रेकअप की वजह आजतक सामने नहीं आई है। 

4 of 5
rana daggubati
राणा दुग्गाबती 
'बाहुबली' फिल्म के एक्टर राणा दुग्गाबती के साथ भी बिपाशा बसु का नाम जुड़ा । इन दोनों ने फिल्म 'दम मारो दम' में साथ काम किया था । इसी दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। यह रिश्ता पर ज्यादा लंबा नहीं चला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Harman Baweja - फोटो : twitter
हरमन बवेजा 
एक्टर हरमन बवेजा फिल्म 'ढिश्क्याऊं' की शूटिंग के दौरान बिपाशा बसु से मिले थे । इस दौरान दोनों में प्यार हो गया। खुद बिपाशा ने हरमन के साथ रिलेशनशिप की बात ट्वीट करके बताई थी। हालांकि ये रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं चल पाया । 

 

नेहा पेंडसे ने बॉयफ्रेंड संग रचाई शादी, देखें संगीत-सगाई और फेरों तक का पूरा वेडिंग एलबम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें