बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु बहुत जल्द मां बनने वाली हैं। अभिनेत्री ने कुछ दिनों पहले अपने मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें साझा की थीं, जिसके बाद उनको इसके लिए जमकर ट्रोल किया गया था। तब बिपाशा बसु ने ट्रोल्स को जमकर खरी-खोटी सुनाई थी। इसके बाद से उनकी प्रेग्नेंसी से जुड़ी खबरें सामने आती रहती हैं। इसी बीच बिपाशा बसु का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह डेनिम ड्रेस पहने नजर आ रही हैं।