बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु का आज 40 वां बर्थडे है। वह दिल्ली में 7 जनवरी 1979 को पैदा हुई थीं और इसके बाद वह कोलकाता चली गईं। बिपाशा को फिल्म इंडस्ट्री में 18 साल हो गए हैं। इस दौरान उन्होंने एक से एक हिट फिल्म अपने नाम की है। साल 2001 में आई फिल्म राज से उन्हें बॉलीवुड में बड़ी पहचान मिली थी। ऐसे में इस खास मौके पर बात करेंगे उनकी छोटी बहन की जो खूबसूरत होने के बाद भी लाइमलाइट से दूर रहती हैं...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
bipasha
खैर, यह तो सभी जानते हैं कि बिपाशा बॉलीवुड में बोल्ड एक्ट्रेस के तौर पर जानी जाती हैं, लेकिन बिपाशा ही नहीं बल्कि उनकी छोटी बहन बिजोयेता भी बोल्डनेस में उनसे कम नहीं हैं।
विज्ञापन
3 of 6
bipasha
गौरतलब है कि बिपाशा की कुल तीन बहनें हैं और जिसमें बिजोयेता सबसे छोटी बहन हैं बिजोयेता भले ही बॉलीवुड की चकाचौंध से दूर हो लेकिन उन्हें सोशल मीडिया पर अकसर एक्टिव देखा जाता है। बिजोयेता ने अपनी कुछ तस्वीरें भी शेयर की हुई है जो खूब वायरल हुई थीं।
4 of 6
bipasha
बता दें कि बिजोयेता भले ही मॉडल ना हों लेकिन उनकी बोल्डनेस के चर्चे दूर-ूदर तक हैं। इतना ही नहीं खूबसूरती में वह किसी एक्ट्रेस से भी कम नहीं हैं। लेकिन बिजोयेता और बिपाशा की ओर से अभी ऐसी कोई खबर नहीं है कि वह बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं।
विज्ञापन
5 of 6
bipasha
बिजोयेता लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद करती हैं। बिजोयेता सोशल मीडिया पर अपने फोटो शेयर करने में कभी पीछें नहीं रहती हैं। वह अपने शेयर किए गए फोटो में हमेशा बोल्ड अंदाज में ही नजर आती हैं।
बात करें बिपाशा के वर्क फ्रंट की तो वह शादी के बाद सिर्फ विज्ञापनों में ही दिखाई देती हैं। उन्होंने साल 2016 में फिल्म अलोन के कोस्टार करण सिंह ग्रोवर संग शादी की थी। फिलहाल बिपाशा किसी फिल्म में दिखाई नहीं दे रही हैं और ना ही उनकी किसी अपकमिंग फिल्म की कोई खबर है।